केंद्रीय पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह बोले, किसानों व पशुपालकों की आय बढ़ाने को सरकार वचनबद्ध

केंद्रीय पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि देश की खुशहाली किसान की खुशहाली से जुड़ी हुई है। केंद्र सरकार द्वारा अपना पूरा ध्यान देश के किसानों को खुशहाल करने की तरफ केंद्रित है।

By Edited By: Publish:Mon, 09 Dec 2019 05:00 AM (IST) Updated:Mon, 09 Dec 2019 05:00 AM (IST)
केंद्रीय पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह बोले, किसानों व पशुपालकों की आय बढ़ाने को सरकार वचनबद्ध
केंद्रीय पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह बोले, किसानों व पशुपालकों की आय बढ़ाने को सरकार वचनबद्ध

खन्ना, जेएनएन। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने केंद्रीय पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह का लुधियाना से चंडीगढ़ जाने के अवसर पर जीटी रोड गिल पंप के निकट खन्ना पहुंचने पर स्वागत किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से पार्टी की सरगर्मियों पर चर्चा की। और केंद्र सरकार द्वारा चलाईं जा रही लोक कल्याण योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि देश की खुशहाली किसान की खुशहाली से जुड़ी हुई है। केंद्र सरकार द्वारा अपना पूरा ध्यान देश के किसानों को खुशहाल करने की तरफ केंद्रित किया हुआ है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश के किसान की आय बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार वचनबद्ध है और आने वाले समय में डेयरी किसानों के लिए भी ऐसी नीतियां लाई जाएंगी, जिस से दो पशुओं के मालिक किसान की आमदन भी 3 लाख तक होगी। भारत में पशु-धन को किसान का सब से लाभप्रद धंधा बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पंजाब और हरियाणा के जिन क्षेत्रों में पानी कारण कृषि प्रभावित होती है, वहां झींगा और श्रिम्प मछली पालन को प्रोत्साहित किया जायेगा क्योंकि इस से मछली पालकों को कई गुणा ज्यादा आर्थिक लाभ मिल सकता है। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता बलजिंदर सिंह, नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन राजेश डाली, वरिष्ठ भाजपा पार्षद संजीव धमीजा, जिला भाजपा उपाध्यक्ष डॉ. सोमेश बत्ता, जिला सचिव मनोज घई, भाजपा मंडल खन्ना के अध्यक्ष अनूप शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष जसपाल सिंह लोटे, भाजयुमो के राज्य कोषाध्यक्ष रमरीश विज, राजन छिब्बर, सतपाल सिंह, परमजीत ¨सह धीमान, सतपाल आदि उपस्थित रहे।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी