Punjab Cabinet Meeting: लुधियाना में CM चन्नी की प्रेस कांफ्रेंस लाइव होते ही सरकारी कर्मचारियों ने कमेंट बाक्स में दागे सवाल

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने लुधियाना सर्किट हाउस में कैबिनेट की बैठक के बाद जैसे ही फेसबुक पर लाइव हुए तो शिक्षा विभाग के टीचर्स व कर्मचारियों ने भी मोर्चा संभाल लिया। मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी पत्रकारों से बात कर रहे थे।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 11:43 AM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 11:43 AM (IST)
Punjab Cabinet Meeting: लुधियाना में CM चन्नी की प्रेस कांफ्रेंस लाइव होते ही सरकारी कर्मचारियों ने कमेंट बाक्स में दागे सवाल
लुधियाना सर्किट हाउस में सीएम ने मीडिया काे किया संबाेधित। (जागरण)

लुधियाना, [राजेश भट्ट]। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने लुधियाना सर्किट हाउस में कैबिनेट की बैठक के बाद जैसे ही फेसबुक पर लाइव हुए तो शिक्षा विभाग के टीचर्स व कर्मचारियों ने भी मोर्चा संभाल लिया। मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी पत्रकारों से बात कर रहे थे उधर टीचर्स कामेंट बाक्स में अपनी डिमांड मुख्यमंत्री को याद दिला रहे थे। यही नहीं कोरोना वालंटियर्स भी बहाली की मांग कर रहे हैं तो कुछ लोग किसानों के कर्ज माफी की बात भी उठा रहे हैं।

शिक्षा विभाग में अलग अलग कैडर में काम करने वाले टीचर्स और अन्य कर्मचारी मुख्यमंत्री के हर फेसबुक लाइव में कामेंट कर अपनी मांगें सरकार के सामने रखते हैं। बुधवार को भी मेरिटाेरियस स्कूल्स टीचर्स यूनियन, मास्टर कैडर यूनियन, हैड मास्टर यूनियन, कोरोना वालंटियर्स समेत तमाम सगंठनों के कर्मचारी अपनी अपनी मांग मुख्यमंत्री के सामने कामेंट के जरिए रखते रहे। वहीं कच्चे मुलाजिमों को पक्का करने की मांग भी करते रहे। वहीं बार्डर एरिया के टीचर्स पहल के आधार पर बदली की मांग करते रहे।

यह भी पढ़ें-Punjab Investor Summit: पंजाब के कालोनाइजरों ने सीएम चरणजीत सिंह चन्नी से की मुलाकात, जानें क्या है मांगें

मेरिटोरियस स्कूल के टीचर्स कर रहे रेगुलर करने की मांग

मेरिटोरियस स्कूल के टीचर्स अपनी सर्विस रेगुलर करवाने की मांग करते रहे और सरकार पर पक्षपात का आरोप लगाते रहे। लाइब्रेरी यूनियन के सदस्य नई पोस्ट भरने की मांग करते रहे। वहीं पीआरटीसी पनबस के कर्मचारी भी पक्के होने की मांग करते हुए कामेंट करते रहे। इससे पहले भी सरकारी विभागों के कर्मचारी मुख्यमंत्री व अन्य मंत्रियों के लाइव कार्यक्रमों में कमेंट करते रहे। गाैरतलब है कि पंजाब में अगले साल हाेने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कर्मचारी संगठनाें ने सरकार पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। कर्मचारियाें ने सरकार से मांगें पूरी करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें-सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा- 8 नवंबर तक कृषि कानून खत्म नहीं हुए तो पंजाब विधानसभा में कर देंगे रद

chat bot
आपका साथी