Crime in Ludhiana: लुधियाना में घर से पढ़ने के लिए कालेज गई युवती को किया अगवा

Crime in Ludhianaः लुधियाना में घर से पढ़ने के लिए कालेज गई युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। थाना डिवीजन नंंबर एक कोतवाली पुलिस ने अज्ञात लोगाें के खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 02:01 PM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 02:01 PM (IST)
Crime in Ludhiana: लुधियाना में घर से पढ़ने के लिए कालेज गई युवती को किया अगवा
पुलिस ने अज्ञात लोगाें के खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

लुधियाना, जेएनएन। घर से पढ़ने के लिए कालेज गई युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। हर संभावित जगह और रिश्तेदारों के यहां तलाशने पर जब उनका कोई सुराग नहीं लगा तो मामले की शिकायत पुलिस को दी गई।

यह भी पढ़ें -   अंग्रेजों की कलाकारी का आज भी नहीं कोई सानी, लुधियाना में क्राइस्ट चर्च की छत पर लगी लकड़ी 170 साल से सुरक्षित

अब थाना डिवीजन नंंबर एक कोतवाली पुलिस ने अज्ञात लोगाें के खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। एएसआइ सतनाम सिंह ने बताया कि उक्त केस गांव मझ फग्गूवाल निवासी व्यक्ति की शिकायत पर दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें -   पंजाबी विरासत और संस्कृति देखनी है तो चले आएं नानोकी, 25 घरों में है विरासत व एडवेंचर का अद्भुत संगम

पुलिस को दी शिकायत में शिकायतकर्ता ने बताया कि 15 जनवरी की सुबह उसकी 20 वर्षीय बेटी घर से पढ़ने के लिए मास्टर तारा सिंह कालेज के लिए निकली। मगर वह लौट कर घर वापस नहीं आई। उसे आशंका है कि किसी ने अपने निजी स्वार्थ के लिए उसे अगवा करके बंधक बना रखा है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी