ससुराल के पैसों पर ऑस्ट्रेलिया गई लड़की ने पति को करवाया डिपोर्ट, लुधियाना के जगराओं में केस दर्ज

शादी के बाद ससुराल के पैसों पर पति के साथ आस्ट्रेलिया गई लड़की ने पति को डिपोर्ट करवा दिया। जगराओं में 30 लाख रुपये ठगने के आरोप में थाना जोधा में लड़की और उसकी मां के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 09:38 AM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 09:38 AM (IST)
ससुराल के पैसों पर ऑस्ट्रेलिया गई लड़की ने पति को करवाया डिपोर्ट, लुधियाना के जगराओं में केस दर्ज
आस्ट्रेलिया गई मोगी की लड़की ने पति को डिपोर्ट करवाया।

जगराओं, जेएनएन। शादी के बाद ससुराल के पैसों पर पति के साथ आस्ट्रेलिया गई लड़की ने पति को डिपोर्ट करवा दिया। मामले में 30 लाख रुपये ठगने के आरोप में थाना जोधा में लड़की और उसकी मां के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। सब इंस्पेक्टर हाकम सिंह ने बताया कि गुरमेल सिंह निवासी गांव धूरकोट थाना जोधा ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके 12वीं पास लड़के नरेंद्रजीत सिंह का रिश्ता भुपिंद्र सिंह निवासी धूरकोट ने गुरमीत कौर की लड़की सिमरनजीत कौर निवासी मोगा के साथ करवाया था। उन्होंने नरेंद्रजीत सिंह को लड़की साथ कनाडा ले जाने का वादा किया था। इसके लिए 30 लाख रुपये की मांग की थी।

18 मई 2014 को इनकी कांट्रेक्ट मैरिज हुई तो 26 लाख रुपये इनके बैंक अकाउंट में डलवाए और कुछ रकम गुरमीत कौर को नकद दी, लेकिन वे नरेंद्र को कनाडा नहीं ले जा सके। जब लड़के पक्ष ने पैसे वापस मांगे तो उन्होंने कहा कि लड़के की सिमरन के साथ पक्की शादी करवाकर पक्के तौर पर आस्ट्रेलिया भेज देते हैं। फिर दोनों की शादी के बाद ऑस्ट्रेलिया चले गए। वहां पर इन दोनों का ऑस्ट्रेलिया जाने का सारा खर्च और लड़की की पढ़ाई का खर्च नरेंद्रजीत सिंह द्वारा किया गया।

लड़की ने जब अपनी पढ़ाई पूरी कर ली और पीआर लेने के लिए अप्लाई किया तो उन्होंने नरेंद्रजीत सिंह का नाम पीआर के लिए अप्लाई नहीं किया और उसे वापस आस्ट्रेलिया से डिपोर्ट करवा दिया। गुरमेल सिंह की शिकायत की जांच के बाद सिमरनजीत कौर निवासी आस्ट्रेलिया और उसकी मां गुरमीत कौर के खिलाफ थाना जोधां में धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी