Suicide in Ludhiana : लुधियाना में सहेली को फोन कर युवती ने नहर में छलांग लगा की खुदकुशी

लुधियाना के भामिया कलां की रहने वाली युवती ने नीलों नहर में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। थाना डिवीजन नंबर छह की पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाल लिया है। नहर के किनारे से उसकी स्कूटी भी बरामद हुई है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 09:30 AM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 09:30 AM (IST)
Suicide in Ludhiana : लुधियाना में सहेली को फोन कर युवती ने नहर में छलांग लगा की खुदकुशी
लुधियाना में युवती ने नहर में छलांग लगाकर खुदकुशी की।

लुधियाना, जेएनएन। लुधियाना के भामिया कलां की रहने वाली 25 वर्षीय युवती आशु गौतम ने बुधवार शाम को नीलों नहर में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। नहर में छलांग लगाने से पहले उसे सहेली को अपने इस कदम के बारे में बताया। सहेली ने तुरत यह जानकारी उसके चाचा को दी। थाना डिवीजन नंबर छह की पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाल लिया है। नहर के किनारे से उसकी स्कूटी भी बरामद हुई है। युवती के माता-पिता की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। वह चार बहनें हैं जिनमें से दो की शादी को चुकी है। वह बहन के साथ चाचा के घर में रहती थी। गिल रोड पर स्थित एक फैक्ट्री में नौकरी भी करती थी। बुधवार शाम को छुट्टी के बाद वह स्कूटी लेकर नीलों नहर किनारे पहुंच गई। जांच अधिकारी एएसआइ मेजर सिंह का कहना है कि अब तक खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

खाली घर देख चोरों ने डेढ़ लाख रुपये उड़ाए

लुधियाना। सराभा नगर इलाके में खाली घर देख चोर दीवार फांद कर अंदर पहुंचे और अल्मारी तोड़कर डेढ़ लाख रुपये की नकदी उड़ा ले गए। पीड़ित गुरविंदर सिंह ने इस संबंध में सराभा नगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के अनुसार गुरविंदर सिंह जालंधर में कार्यरत है और कई बार उसे जालंधर में रुकना भी पड़ता है। घटना के समय वह जालंधर में था और उनका परिवार किसी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गया था। इसी दौरान चोरों ने घर को अपना निशाना बनाया। जब वह वापस लौटे तो अल्मारी के ताले टूटे पाए गए। बताया जाता है कि सीसीटीवी फुटेज आरोपित कैद हो गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज लेने के बाद चोर की तलाश शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी