नाबालिग लड़की जहरीली वस्तु निगली, दुष्कर्म की आशंका

माछीवाड़ा पुलिस थाना अधीन पड़ते एक गांव में सोलह वर्षीय किशोरी ने जहरीली वस्तु निगल ली। हालत खराब बोने पर उसे सिविल अस्पताल लुधियाना में दाखिल करवाया गया। मगर पुलिस को उस समय भगदड़ मच गई जब पता लगा कि किशोरी के साथ दुष्कर्म होने की भी आशंका है

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 03:22 AM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 03:22 AM (IST)
नाबालिग लड़की जहरीली वस्तु निगली, दुष्कर्म की आशंका
नाबालिग लड़की जहरीली वस्तु निगली, दुष्कर्म की आशंका

संसू, श्री माछीवाड़ा साहिब : माछीवाड़ा पुलिस थाना अधीन पड़ते एक गांव में सोलह वर्षीय किशोरी ने जहरीली वस्तु निगल ली। हालत खराब बोने पर उसे सिविल अस्पताल लुधियाना में दाखिल करवाया गया। मगर पुलिस को उस समय भगदड़ मच गई, जब पता लगा कि किशोरी के साथ दुष्कर्म होने की भी आशंका है। यह भी जानकारी मिली है कि लड़का व लड़की के दोनों पारिवारिक सदस्यों के बीच शाम को गांव के गुरुद्वारा साहिब निकट झगड़ा भी हुआ। किशोरी द्वारा जहर निगलने और दुष्कर्म की आशंका के कारण पुलिस अधिकारी तुरंत हरकत में आए। सूचना मिलते ही डीएसपी मानवजीत सिद्धू और चौकी इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर संतोख सिंह पुलिस पार्टी समेत सिविल अस्पताल पहुंच गए। सब-इंस्पेक्टर संतोख सिंह ने बताया कि अस्पताल से मिली सूचना के अनुसार नाबालिग लड़की ने जहर निगला है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस जांच में जुटी है कि किशोरी केसाथ दुष्कर्म हुआ या नहीं। इसके बारे में मेडिकल रिपोर्ट के बाद पता लगेगा। इसके अलावा पीड़ित लड़की ने जहर खाया या उसको खिलाया गया यह भी उसके बयान के बाद ही पता लगेगा। लड़की अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। फिलहाल पुलिस के उच्च अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं और लड़के की तलाश भी की जा रही है, जो इस मामले से जुड़ा हुआ है। पुलिस अनुसार डाक्टरों की मेडिकल रिपोर्ट और लड़की के बयान दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

chat bot
आपका साथी