लोन के 5.30 लाख अपने नाम ट्रांसफर कराए, आरोपित पर पहले भी दर्ज है ठगी का केस

शहर के एक जालसाज ने एक व्यक्ति को बैंक से मिले लोन के 5.30 लाख रुपये धोखे से अपने नाम ट्रांसफर करा लिए। एएसआइ राजवंत सिंह ने बताया कि उक्त आरोपित दोराहा स्थित माधो मंगत कालोनी निवासी करण कांगड़ा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 05:38 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 05:38 PM (IST)
लोन के 5.30 लाख अपने नाम ट्रांसफर कराए, आरोपित पर पहले भी दर्ज है ठगी का केस
लोन के 5.30 लाख अपने नाम ट्रांसफर कराए, आरोपित पर पहले भी दर्ज है ठगी का केस

जासं, लुधियाना : शहर के एक जालसाज ने एक व्यक्ति को बैंक से मिले लोन के 5.30 लाख रुपये धोखे से अपने नाम ट्रांसफर करा लिए। एएसआइ राजवंत सिंह ने बताया कि उक्त आरोपित दोराहा स्थित माधो मंगत कालोनी निवासी करण कांगड़ा है। पुलिस ने जवाहर नगर कैंप निवासी बंटी की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया।

फरवरी 2020 में पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत में उसने बताया कि आरोपित ने उसे सूफीयां चौक स्थित बैंक आफ इंडियां की ब्रांच से 5.30 लाख रुपये का पर्सनल लोन पास करा के दिया था। मगर उसने धोखे से वो रकम अपने खुद के अकाउंट में ट्रांसफर करा ली। मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने आरोप सही पाए जाने पर उसके खिलाफ केस दर्ज करने की सिफारिश कर दी। डीए लीगल की राय लेने के बाद पुलिस ने आरोपित पर केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। बता दें कि इससे पहले भी आरोपित पर लोन के नाम पर ठगियां मारने के आरोप में कई केस दर्ज हैं।

chat bot
आपका साथी