विश्व शांति के लिए विराट गायत्री महायज्ञ व माता की चौकी करवाई

समाज सेवी कार्यो में जुटी स्वामी गंगानंद भूरी वाले सेवा समिति की ओर से विश्व शांति व पर्यावरण की शुद्धता के लिए विराट गायत्री महायज्ञ करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Feb 2021 09:22 PM (IST) Updated:Wed, 24 Feb 2021 09:22 PM (IST)
विश्व शांति के लिए विराट गायत्री महायज्ञ व माता की चौकी करवाई
विश्व शांति के लिए विराट गायत्री महायज्ञ व माता की चौकी करवाई

जेएनएन, श्री माछीवाड़ा साहिब : समाज सेवी कार्यो में जुटी स्वामी गंगानंद भूरी वाले सेवा समिति की ओर से विश्व शांति व पर्यावरण की शुद्धता के लिए विराट गायत्री महायज्ञ करवाया गया। संस्था के चेयरमैन चरनजीत सिंह थोपिया ने बताया कि इस यज्ञ को हरिद्वार से आये शास्त्रियों द्वारा गायत्री मंत्र के उचारण के साथ पूरा करवाया गया। सुबह के समय चले महायज्ञ दौरान विभिन्न धार्मिक संस्थाओं के नेताओं द्वारा हवन में आहुति डाली गई। नामधारी संप्रदाय के मुख्य स्थान भैणी साहिब से आए लोगों ने भी योगदान दिया। उन्होंने बताया कि संत समाज के स्वामी कृष्णानंद जी महाराज, स्वामी उमानंद, बाबा सुध सिंह, जत्थेदार ईकबाल सिंह, नामधारी जसवीर सिंह, गुरमेल सिंह बराड़, स्वामी जसदेवानंदजी आलमगीर वालों ने इस समारोह में शमूलियत कर अपना विशेष योगदान डाला। रात्रि के समय माता की चौंकी करवाई गई। इसमें स्वामी जसदेवानंद जी आलमगीर और संदीप उदनेवाल द्वारा माता का गुणगान कर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर सिम्मी चोपड़ा डायरेक्टर पनसप, सुरिदर बांसल, नंद किशोर, मनु शास्त्री, पार्षद विजय चौधरी, संजीव भार्गो, पार्षद बलविदर राय, राज कुमार सुई, पवन सिगला, विजय कौंड़ा, मदन लाल, सुरिदर बागड़ी, अशोक खुराणा, गुरचरन सिंह, प्रेम सिंह, सुरिदर भाटीया, सुखदेव राज लुधियाना, ऐडवोकेट संजीव कपूर, दत्त देव भाखड़ी, रामपाल ठेकेदार, रामपाल चौहान, खुशपाल चंद कौड़ी, बलवीर, राजेश बिठल, सुखविदर शर्मा भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी