दरेसी ग्राउंड में धूमधाम से मनाया गणपति महोत्सव

युवा जागृति मंच श्री गणेश महोत्सव कमेटी की ओर से गणपति महोत्सव दरेसी ग्राउंड श्री हनुमान मंदिर में 10 सितंबर से 19 सितंबर तक महेश दत्त शर्मा की अध्यक्षता में मनाया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Sep 2021 05:57 PM (IST) Updated:Sat, 11 Sep 2021 05:57 PM (IST)
दरेसी ग्राउंड में धूमधाम से मनाया गणपति महोत्सव
दरेसी ग्राउंड में धूमधाम से मनाया गणपति महोत्सव

संसू, लुधियाना : युवा जागृति मंच श्री गणेश महोत्सव कमेटी की ओर से गणपति महोत्सव दरेसी ग्राउंड श्री हनुमान मंदिर में 10 सितंबर से 19 सितंबर तक महेश दत्त शर्मा की अध्यक्षता में मनाया जा रहा है। इसमें रोज सुबह नौ बजे से पूजा की जाती है और शाम को सात बजे से भजन संध्या होती है। 19 सितंबर को दोपहर दो बजे शोभा यात्रा एवं जल विसर्जन होगा। भजन संध्या में प्रीति शर्मा एंड पार्टी और प्रिया शर्मा ने गणपति जी की महिमा का गुणगान किया। उसके बाद पंडित दुलीचंद शर्मा ने गणपति जी को भोग लगवा कर आरती करवाई। आए हुए श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित करके लंगर भी खिलाया गया। इस मौके पर उमा दत्त शर्मा, संदीप थापा गोरा, हरीश शर्मा बॉबी, नरेश गोगना, राजू शर्मा, भीमसेन, पुरुषोत्तम लाल शर्मा, दीपक शर्मा, शिवकुमार शर्मा, तरसेम लाल अग्रवाल आदि लोगों ने गणपति जी के चरणों में अपनी हाजिरी लगवाई।

chat bot
आपका साथी