कार सवारों पर जानलेवा हमला करने वाला लोटा चार साथियों सहित गिरफ्तार

ईसा नगरी इलाके में कार सवार तीन लोगों पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला करने के मामले में थाना तीन की पुलिस ने लोटा गैंग के सरगना समेत पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 10:18 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 10:18 PM (IST)
कार सवारों पर जानलेवा हमला करने वाला लोटा चार साथियों सहित गिरफ्तार
कार सवारों पर जानलेवा हमला करने वाला लोटा चार साथियों सहित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, लुधियाना : ईसा नगरी इलाके में कार सवार तीन लोगों पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला करने के मामले में थाना तीन की पुलिस ने लोटा गैंग के सरगना समेत पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों से चार तलवारें और एक लोहे का खंडा बरामद किया गया है। आरोपितों को रविवार अदालत में पेश किया, जहां से दो दिन का रिमांड लेकर कड़ी पूछताछ की जा रही है।

एडीसीपी प्रज्ञा जैन ने बताया कि आरोपित इस्लामगंज निवासी सिमरनजीत सिंह उर्फ लोटा, राजविदर सिंह उर्फ राजा, करणजीत सिंह उर्फ करण, प्रेम सिंह तथा आजाद नगर निवासी अर्जुन सिंह उर्फ गैरी हैं। मामले में इससे पहले 16 फरवरी को इस्लामगंज निवासी भूपिदर सिंह उर्फ सागर तथा हीरा सिंह उर्फ लम्मा को गिरफ्तार कर चुकी है।

पुलिस ने इस्लामगंज निवासी परगट सिंह उर्फ सन्नी की शिकायत पर केस दर्ज किया था। उसने बताया था कि कुछ दिन पहले वह अपने साथियों के साथ कार में सवार होकर घर लौट रहा था। ईसा नगर इलाके में मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए आरोपितों ने उनकी कार पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। उनकी कार को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। उन तीनों ने भाग कर अपनी जान बचाई थी। प्रज्ञा जैन ने कहा कि लोटा के खिलाफ इससे पहले तीन तथा प्रेम सिंह के खिलाफ दो केस दर्ज हैं।

chat bot
आपका साथी