लुधियाना में गैंगवारः रात को युवक पर हमला कर किया लहूलुहान, वीडियो काॅल कर साथी को दिखाया मंजर

गैंगस्टर पुनीत बैंस के दो दर्जन साथियों ने शुभम मोटा के एक साथी को घेर कर उस पर हमला कर दिया और वीडियो काल कर उसके साथी ही हालत दिखाई। हमलावरों के जाने के बाद राहगीरों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 08:38 AM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 08:38 AM (IST)
लुधियाना में गैंगवारः रात को युवक पर हमला कर किया लहूलुहान, वीडियो काॅल कर साथी को दिखाया मंजर
थाना डिवीजन तीन से महज 200 मीटर की दूरी पर हुआ हमला। (सांकेतिक तस्वीर)

लुधियाना, [अशवनी पाहवा/नरेश कपूर]। शहर में कर्फ्यू लगा है इसके बावजूद बदमाशों का दुस्साहस बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार रात को थाना डिवीजन नंबर तीन से करीब 200 मीटर दूर बाइक सवार एक दर्जन युवकों ने करतार काॅलोनी मे रहने वाले 22 वर्षीय युवक करण उर्फ कालिया को घेर लिया। तेजधार हथियारों से हमला कर उसे बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। जब वह बेहोश होकर सड़क पर गिर गया तो जेल में बंद घायल युवक के साथी को वीडियो काॅल कर उसे पूरा मंजर दिखाया।
 

बताया जा रहा है कि दो दिन पहले सेंट्रल जेल में बंद दो गैंगस्टरों शुभम अरोड़ा मोटा और पुनीत बैंस की आपस में तकरार हुई थी। यह खबर जेल के बाहर उनके साथियों तक पहुंच गई। गैंगस्टर पुनीत बैंस के दो दर्जन साथियों ने शुभम मोटा के एक साथी को घेर कर उस पर हमला कर दिया और वीडियो काल कर उसके साथी ही हालत दिखाई। हमलावरों के जाने के बाद राहगीरों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया।

घायल युवक की हालत गंभीर है। उसे डीएमसी अस्पताल रेफर किया गया है। उसके तीन आपरेशन किए जा चुके हैं। करण परिवार का इकलौता बेटा है। पढ़ाई खत्म करने के बाद वह एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर रहा है। शुक्रवार की रात वह दोस्त के घर से लौट रहा था। रास्ते में उसे हमलावरों ने घेर लिया। अस्पताल ले जाते समय घायल युवक ने स्वजनों को बताया कि हमला करने के बाद आरोपितों ने वीडियो काल कर पुनीत बैंस उर्फ मनी से बात कर रहा था।
 
--
घायल युवक का बयान दर्ज किया जाना बाकी है। फिलहाल हमलावरों के खिलाफ इरादा-ए-कत्ल का मामला दर्ज किया जा रहा है। - डा. प्रज्ञा जैन (एडीसीपी वन)

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी