Crime In Ludhiana: नशा तस्करी में 14 साल से फरार भगोड़ा गिरफ्तार, पूछताछ में जुटी पुलिस

Crime In Ludhianaनशा तस्करी मामले में 14 साल से भगोड़ा चल रहे आरोपित को थाना डिवीजन नंबर 2 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वीरवार उसे अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 10:35 AM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 10:35 AM (IST)
Crime In Ludhiana: नशा तस्करी में 14 साल से फरार भगोड़ा गिरफ्तार, पूछताछ में जुटी पुलिस
नशा तस्करी मामले में 14 साल से भगोड़ा चल रहे आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। (सांकेतिक तस्वीर)

जासं, लुधियाना। Crime In Ludhiana: नशा तस्करी मामले में 14 साल से भगोड़ा चल रहे आरोपित को थाना डिवीजन नंबर 2 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वीरवार उसे अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर सतपाल सिंह ने बताया कि उसकी पहचान एसबीएस नगर नवांशहर के थाना राहों के तहत आते गांव समसपुर निवासी महिंदर सिंह के रूप में हुई।

थाना डिवीजन नंबर 2 पुलिस ने 13 अगस्त 1997 में उसके खिलाफ नशा तस्करी के आरोप में केस दर्ज किया था। अदालत से जमानत मिलने के बाद वो फरार हो गया। जिस पर 21 जुलाई 2007 में अदालत ने उसे भगोड़ा घाेषित कर दिया। वीरवार सुबह पुलिस ने चीमा चौक में की गई नाकाबंदी के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया। गाैरतलब है कि शहर में पुलिस ने भगाेड़ाें की धरपकड़ तेज कर दी है।

यह भी पढ़ें-लुधियाना में सिटी बस चलने के आसार, कंपनी केस वापस लेने को तैयार, जानें क्या है 3 प्रमुख शर्तें

यह भी पढ़ें-तबीयत बिगड़ने के चलते हवालाती की मौत

लुधियाना। सेंट्रल जेल में बंद एक हवालाती की तबीयत बिगड़ने के चलते सिविल अस्पताल में मौत हो गई। मृतक का नाम हरदीप सिंह 38 साल है। वीरवार को तीन डॉक्टरों के बोर्ड फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉक्टर चरण कमल, डॉक्टर रमनदीप कौर व डा. आदित्य ने शव का पोस्टमार्टम किया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में वीडियोग्राफी कर शव का पोस्टमार्टम हुआ। जिसके बाद बिसरा जांच के लिए भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार हरदीप सिंह के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर दो में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था। वह करीब ढाई साल से जेल में हवालाती था। उसे शूगर की परेशानी थी, जिसके चलते उसे करीब 2 दिन पहले सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। जहां वीरवार की सुबह उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें-Weather Forecast Punjab: पंजाब में बारिश के आसार नहीं, अगले महीने से करवट लेगा माैसम; खराब श्रेणी में एक्यूआइ

chat bot
आपका साथी