कनाडा भेजने के नाम पर 11 लाख रुपये की लगाई चपत

खन्ना सिटी 2 पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ कनाडा भेजने के नाम पर 11 लाख रुपये की ठगी मारने के आरोप में केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 09:37 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 09:37 PM (IST)
कनाडा भेजने के नाम पर 11 लाख रुपये की लगाई चपत
कनाडा भेजने के नाम पर 11 लाख रुपये की लगाई चपत

जागरण संवाददाता, खन्ना : खन्ना सिटी 2 पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ कनाडा भेजने के नाम पर 11 लाख रुपये की ठगी मारने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस ने अशोक कुमार गली नंबर 15 कृष्णा नगर खन्ना की शिकायत पर अमनदीप सिंह वासी मार्कफेड रोड ग्रेन कालोनी माछीवाड़ा साहिब के खिलाफ केस दर्ज किया है।

शिकायतकर्ता के अनुसार उसका सिलाई मशीन का कारोबार है। जहा पर उसका बेटा कारोबार में उसका हाथ भी बंटाता है। उसकी लड़की नेहा ने एमएससी (फिजिकस) की है व घर में ही रहती है। 30 अक्टूबर 2017 को उपरोक्त आरोपित उसके पास आया। उसने बताया कि माछीवाड़ा में उसका एडी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट है, जहा पर वह आइलेट्स की बढ़यिा ट्रेनिंग देता है।

कुछ दिनों बाद शिकायतकर्ता को उसका फोन आया कि उनकी लड़की काफी पढ़ी लिखी है। वह कनाडा जाने के लिए पीआर अप्लाई कर सकती है। जिस पर उसने उन्हें मिलने की इच्छा भी जताई। एक नवंबर 2017 को आरोपित के घर आया। उसने उसकी लड़की नेहा को विश्वास दिलाया कि वह उसे पक्के तौर पर कनाडा भेज देगा। कनाडा भेजने के लिए उन्होंने उसे 11 लाख रुपये दे दिए।

पैसे देने के बाद आरोपित ने नेहा के सभी जरूरी कागजातों के साथ साथ उसका पासपोर्ट भी ले लिया। कुछ समय बाद जब आरोपित से कनाडा वीजा के बारे में पूछा तो उसने बताया कि जल्द ही वीजा आ जाएगा। जब काफी समय बाद वीजा और पीआर न मिला तो उसे फोन किया, लेकिन उनसे बात नहीं हुई। उसके बाद वह माछीवाड़ा स्थित उसके दफ्तर में गए, लेकिन दफ्तर बंद था।

chat bot
आपका साथी