लुधियाना में महिला से चलती कार में दुष्कर्म, दोस्त के साथ गई थी Birthday Party में, अहाते में पी शराब

लुधियाना में युवक ने दोस्त की बर्थडे पार्टी में महिला को बुलाया। इसके बाद तीनों ने बैठकर अहाते में शराब पी। शराब पीने के बाद युवक ने महिला से चलती कार में दुष्कर्म किया और फिर रात को अहाते के बाहर फेंक दिया।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 01:00 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 05:22 PM (IST)
लुधियाना में महिला से चलती कार में दुष्कर्म, दोस्त के साथ गई थी Birthday Party में, अहाते में पी शराब
लुधियाना में चलती कार में महिला से दुष्कर्म। सांकेतिक फोटो

जेएनएन, लुधियाना। लुधियाना में युवक के दोस्त का बर्थडे था। बर्थडे पार्टी में जाने के लिए युवक ने अपनी एक महिला मित्र को भी बुलाया। इसके बाद युवक, उसके दोस्त व महिला ने अहाते में बैठकर शराब पी। जब नशे ही हालत में वह घर जाने लगे तो कार में युवक ने महिला से दुष्कर्म किया, जबकि उसका साथ सड़कों पर कार दौड़ाता रहा। दुष्कर्म के बाद युवकों ने महिला को अहाते के बाहर फेंक दिया। महिला ने इस संबंध में सराभा नगर पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

एसएचओ मधु बाला ने कहा कि आरोपितों की पहचान बीआरएस नगर निवासी रोहित कुमार तथा न्यू राजगुरु नगर निवासी प्रशांत शुक्ला के रूप में हुई। पुलिस ने कैलाश नगर निवासी 30 वर्षीय महिला की शिकायत पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया है।

महिला के मुताबिक उसकी प्रशांत शुक्ला के साथ 6-7 साल पुरानी दोस्ती है। बुधवार को उसे प्रशांत का फाेन आया कि उसके दोस्त का जन्मदिन है। दोस्त की जन्मदिन की खुशी में पार्टी करनी है। उसने महिला से केजी होटल के पास शराब के ठेके के बाहर आकर मिलने के लिए कहा।

महिला ने बताया कि वह पार्टी में जाने के लिए राजी हो गई। रात 9.30 बजे वह केजी होटल के पास पहुंच गई। इसके बाद तीनों ने शराब के अहाते में बैठकर शराब पी। रात 11.30 बजे वह कार से घर की ओर लौटने लगे। इसी दौरान कार में प्रशांत ने कार में ही उससे दुष्कर्म किया, जबकि रोहित कुमार गाड़ी चलाता रहा। 

महिला के मुताबिक उसके विरोध करने पर प्रशांत शुक्ला ने उसे तड़के 3 बजे अहाते के बाहर धक्का मारकर गिरा दिया। एसएचओ मधु बाला ने कहा कि दोनों आरोपितों का अदालत में पेश करके एक दिन का रिमांड लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

chat bot
आपका साथी