बैंक से लोन पास करवा अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए 6.70 लाख

बैंक से लोन पास करवाकर दो लोगों ने पैसा अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिया। यहीं नहीं महिला के पेंशन के पैसे भी दिए गए चेकों के जरिये बैंक खाते से निकाल लिए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 08:28 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 08:28 PM (IST)
बैंक से लोन पास करवा अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए 6.70 लाख
बैंक से लोन पास करवा अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए 6.70 लाख

संसू, लुधियाना : बैंक से लोन पास करवाकर दो लोगों ने पैसा अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिया। यहीं नहीं महिला के पेंशन के पैसे भी दिए गए चेकों के जरिये बैंक खाते से निकाल लिए। थाना डिवीजन नंबर दो की पुलिस ने जवाहर नगर की रहने वाली महिला राजू की शिकायत पर दोराहा के रहने वाले करण और छावनी मोहल्ला के रणधीर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

महिला ने पुलिस को बताया कि दोनों लोगों ने बैंक से लोन दिलवाने का झांसा देकर उससे अलग-अलग बैंकों के करीब 25 चेक ले लिए। इसके आधार पर उन्होंने बैंक से 6.70 लाख रुपये पास करवा लिए और यह रकम अपने खाते में ट्रांसफर करवा ली। बाद में चेकों के जरिये ही उसके खाते से पेंशन के करीब 1.30 लाख रुपये भी बैंक से निकलवा लिए। स्टडी वीजा पर लंदन भेजने का झांसा देकर ठगे चार लाख

लुधियाना : एक अन्य मामले में स्टडी विजा पर लंदन भेजने का झांसा देकर दो लोगों ने चार लाख रुपये ठग लिए। थाना डिवीजन नंबर चार की पुलिस ने कृष्णा नगर के जगप्रीत सिंह व गुरप्रीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। ब्रह्मपुरी पुराना बाजार के अमित धीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपनी बेटी को विदेश भेजना था। दोनों लोगों ने बेटी को स्टडी वीजा पर लंदन भेजने का झांसा दिया और चार लाख रुपये ले लिए। पैसे लेने के बाद भी उन्होंने बेटी को लंदन नहीं भेजा। कई बार चक्कर लगाने के बाद भी जब काम नहीं बना तो इसके बाद उन्होंने पुलिस के पास शिकायत दी। जांच के बाद दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।

chat bot
आपका साथी