Fraud In Ludhiana: लुधियाना में ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर लाखों की धोखाधड़ी, दो लोगों के खिलाफ केस

लुधियाना में ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर दो विभिन्न मामलों में आरोपितों ने लाखों रुपए की धोखाधड़ी की है। शिकायतों के आधार पर संबंधित थानों की पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामले दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 02:18 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 02:18 PM (IST)
Fraud In Ludhiana: लुधियाना में ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर लाखों की धोखाधड़ी, दो लोगों के खिलाफ केस
लुधियाना में विदेश भेजने का झांसा देकर दो लोगों से ठगी की गई।

लुधियाना, जागरण संवाददाता। लुधियाना में ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर 2 मामलों में आरोपितों ने लाखों रुपये की धोखाधड़ी की है। पहले मामले में थाना डिवीजन नंबर आठ की पुलिस ने विदेश भेजने का झांसा देकर लाखों रुपए ठगने वाले आरोपित को नामजद किया है। आराेपित की पहचान  न्यू राजगुरू नगर अमन पार्क फेस 5 निवासी बलजिंदर सिंह मठाडू के रूप में हुई है। यह मामला पुलिस ने शहीद भगत सिंह नगर निवासी भूपिंदरजीत कौर के बयानों पर दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने ऑस्ट्रेलिया जाना था। आरोपित ने उसे विदेश भेजने का झांसा देकर उससे करीब 18 लाख रुपये हासिल कर लिए। पैसे देने के बावजूद उसने उसे आस्ट्रेलिया नहीं भेजा। जिसकी शिकायत उसने पुलिस को की।

बेटी-दामाद काे भेजना था ऑस्ट्रेलिया

दूसरे मामले में थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने धोखाधड़ी करने के आरोप में चंडीगढ़ निवासी रश्मि नेगी मालिक वर्ल्ड वाइड सर्विसिस के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता मॉडल टाउन साहनेवाल निवासी गुरमीत सिंह ने बताया कि उसकी बेटी व दामाद ने ऑस्ट्रेलिया जाना था। आरोपित ने उनसे ऑस्ट्रेलिया का स्टडी वीजा लगवाने के नाम पर 17 लाख रुपये ले लिए और विदेश नहीं भेजा। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपित को नामजद कर तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें-युवक का मोबाइल चोरी, आरोपित नामजद

रेलवे स्टेशन के नजदीक लोकल बस स्टैंड पर चार आरोपितों ने एक युवक का मोबाइल चोरी कर लिया। जिसकी शिकायत पर थाना कोतवाली की पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपितों के नाम सूरज सिंह, रवि, जस्सी व एक अज्ञात व्यक्ति है। लक्कड़ पुल निवासी जगन्नाथ ने पुलिस को बताया कि वह रेलवे स्टेशन के नजदीक मजदूरी का काम करता है। 23 जुलाई को वह रेलवे स्टेशन पर बैठा था। जहां आरोपितों ने उसे बातों में लगाकर उसका मोबाइल फोन चोरी कर लिया और फरार हो गए। जिसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपितों को नामजद कर तलाश शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी