लुधियाना में म्यूचुयल फंड में इन्वेस्ट का झांसा दे 97.80 लाख की ठगी, आरोपित की तलाश में जुटी पुलिस

लुधियाना में म्यूचुयल फंड में इन्वेस्ट करने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने 97.80 लाख रुपये की ठगी मार ली। थाना मोती नगर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपित की तलाश भी शुरू कर दी है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 02:38 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 02:38 PM (IST)
लुधियाना में म्यूचुयल फंड में इन्वेस्ट का झांसा दे 97.80 लाख की ठगी, आरोपित की तलाश में जुटी पुलिस
लुधियाना में म्यूचुयल फंड में इन्वेस्ट करने का झांसा देकर ठगी की गई।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना में म्यूचुयल फंड में इन्वेस्ट करने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने 97.80 लाख रुपये की ठगी मार ली। अब थाना मोती नगर पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है। एसआइ बलवीर सिंह ने बताया कि उसकी पहचान भट्टियां के गुरप्रीत इंक्लेव स्थित रविदास गुरुद्वारा के पास रहने वाले कपिल शर्मा के रूप में हुई। पुलिस ने राहों रोड के गांव ख्वाजके निवासी प्रिंस शारदा की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया।

29 नवंबर 2021 में पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत में उसने बताया कि आरोपित ने साजिश के तहत अपनी पत्नी विनीता शर्मा के साथ मिल कर उसे जैकल नाम की म्यूचुयल फंड से संबंधित कंपनी में इन्वेस्ट करने का झांसा देकर उक्त रकम उसमें लगाने के नाम पर ली और खुद ही हजम कर गया। मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने आरोप सही पाए जाने पर उसके खिलाफ केस दर्ज करने की सिफारिश कर दी। डीए लीगल की राय लेने के बाद पुलिस ने केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

एफडी में जमा 7.58 लाख उड़ाए, महिला पर केस

लुधियाना में एफडी धारक को बताए बगैर धोखे से उसकी एफडी के लाखों रुपये हड़प करने के आरोप में थाना डिवीजन नंबर 5 पुलिस ने आरोपित महिला के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है। एएसआइ कुलवीर सिंह ने बताया कि उसकी पहचान पखोवाल रोड के पालम विहार निवासी हरबंस कौर के रूप में हुई। पुलिस ने दशमेश नगर की गली नंबर 7 निवासी परमजीत पासी की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया।

पुलिस कमिश्नर को मार्च 2021 में दी शिकायत में उसने बताया कि उसने उक्त आरोपित महिला के माध्यम से पोस्ट आफिस में अपनी पत्नी रेखा के नाम पर अक्टूबर 2016 में 7 लाख रुपये की एफडी कराई थी। मगर उक्त आरोपित महिला ने उसकी पत्नी को बताए बगैर 25 जुलाई 2017 में 30 हजार, 21 अक्टूबर 2017 में 43 हजार, 23 अक्टूबर 2017 में 5 लाख तथा 27 अक्टूबर 2017 में 1.85 लाख रुपये निकलवा लिए। इस तरह से उसने रेखा के अकाउंट में से 7.58 लाख रुपये उड़ा लिए। मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने आरोप सही पाए जाने पर उसके खिलाफ केस दर्ज करने की सिफारिश कर दी। डीए लीगल की राय लेने के बाद पुलिस ने केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी