लुधियाना में ट्रक और उस पर बैंक से लिया लोन हड़पा, आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज

लुधियाना में भट्टियां बेट की हजूरी बाग कालोनी निवासी व्यक्ति ने सेकेंड हैंड ट्रक खरीदने के लिए उस पर लोन पास करा रकम हड़प ली। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश शुरू कर दी है।

By Vinay kumarEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 12:33 PM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 12:33 PM (IST)
लुधियाना में ट्रक और उस पर बैंक से लिया लोन हड़पा, आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज
लुधियाना में आरोपित ने ट्रक और उस पर बैंक से लिया लोन हड़पा।

लुधियाना, जेएनएन। लुधियाना में भट्टियां बेट की हजूरी बाग कालोनी निवासी व्यक्ति ने सेकेंड हैंड ट्रक खरीदने के लिए उस पर लोन पास करा रकम हड़प ली। मालिक से ट्रक भी ले लिया और उसकी कीमत भी अदा नहीं की। अब थाना सलेम टाबरी पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है।

एएसआइ प्रेम सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान हजूरी बाग कालाेनी निवासी वरिंदर कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने उसी इलाके में रहने वाले भूपिंदर सिंह की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि उसके पास टाटा कंपनी का 2007 माडल 4018 ट्रक था। जिसे खरीदने के लिए आरोपित उसके पास आया। उसने बताया कि ट्रक खरीदने के लिए उसे लोन लेना पड़ेगा।

सभी दस्तावेज पूरे करके उसने बैंक से लोन ले लिया। उससे ट्रक भी ले गया और उसे पेमेंट भी नहीं दी। बाद में जब भूपिंदर सिंह ने उससे ट्रक वापस करने के लिए कहा तो पता चला कि आरोपित ने उसे भी खुर्द बुर्द कर दिया है। मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने आरोप सही पाए जाने के बाद आरोपित पर केस दर्ज करने की सिफारिश कर दी। डीए लीगल की राय लेने के बाद पुलिस ने केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी