जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष राजा के नौकर ने हड़पे 50 हजार, नशे व जुए में उड़ाए

यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजीव राजा की होजरी में काम करने वाला नौकर बैंक से 50 हजार रुपये का चेक कैश करवाने के बाद फरार हो गया।

By Edited By: Publish:Tue, 19 Mar 2019 08:00 AM (IST) Updated:Tue, 19 Mar 2019 11:17 AM (IST)
जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष राजा के नौकर ने हड़पे 50 हजार, नशे व जुए में उड़ाए
जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष राजा के नौकर ने हड़पे 50 हजार, नशे व जुए में उड़ाए

जासं, लुधियाना : यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजीव राजा की होजरी में काम करने वाला नौकर बैंक से 50 हजार रुपये का चेक कैश करवाने के बाद फरार हो गया। घटना के 12 दिन बाद थाना सलेम टाबरी पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। सोमवार उसे अदालत में पेश किया गया। वहां से एक दिन का रिमांड हासिल करने के बाद उससे पूछताछ की जा रही है। हवलदार गुरदीप ¨सह ने बताया कि आरोपित की पहचान अमन नगर निवासी ज¨तदर कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने रिशी नगर निवासी यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजीव राजा की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया। उसने बताया कि जालंधर रोड पर स्थित भौरा गांव में भाग संस वार्म लाइन होजरी के नाम से उसकी फैक्ट्री है। करीब दो महीने पहले आरोपित को वहां बाहरी काम करने के लिए नौकरी पर रखा था। बैंक में पेमेंट जमा कराना तथा पेमेंट आना भी उसी का काम था।  

गत पांच मार्च को उसे यूनियन बैंक ऑॅफ इंडिया का एक चेक देकर 50 हजार रुपये निकलवा कर लाने के लिए भेजा। दोपहर को उसने फोन करके बताया कि बैंक में कैश नहीं था। बैंक मुलाजिम ने चेक को अपने पास रख लिया है। पेमेंट कल मिलेगी। उसके बाद आरोपित का फोन बंद आने लगा। हवलदार गुरदीप ने बताया कि आरोपित नशा करने का आदी है। उसने नशे और जुए में यह रकम उड़ा दी। उस घटना के बाद दोनों पक्ष की आपस में समझौते को लेकर बात चलती रही। मगर बात सिरे न चढ़ने पर कल उस पर केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

chat bot
आपका साथी