लुधियाना में वर्क परमिट पर विदेश भेजने का झांसा देकर की धोखाधड़ी, पुलिस ने आरोपित के खिलाफ किया केस दर्ज

लुधियाना में वर्क परमिट पर इटली भेजने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपित के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपित ने उनसे 1.40 लाख ले लिए और उन्हें विदेश नहीं भेजा। पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 05:48 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 05:48 PM (IST)
लुधियाना में वर्क परमिट पर विदेश भेजने का झांसा देकर की धोखाधड़ी, पुलिस ने आरोपित के खिलाफ किया केस दर्ज
लुधियाना में इटली भेजना का झांसा देकर की धोखाधड़ी।

लुधियाना, जेएनएन। लुधियाना में वर्क परमिट पर इटली भेजने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपित के खिलाफ थाना डाबा की पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपित का नाम गांव खुड कलां जिला बरनाला निवासी जुगराज सिंह है। यह मामला पुलिस ने जुझार नगर निवासी जसप्रीत सिंह के बयानों पर दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने व उसके दोस्त राहुल ने विदेश जाना था। आरोपित ने उन्हें वर्क परमिट पर इटली भेजने का झांसा दिया। झांसे में लेकर आरोपित ने उनसे 1.40 लाख ले लिए और उन्हें विदेश नहीं भेजा। जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को की। पुलिस ने अपनी जांच पूरी कर आरोपित को नामजद कर तलाश शुरू कर दी।

बाइक सवार हेरोइन के साथ गिरफ्तार

गांव काकोवाल रोड पर एक बाइक सवार युवक को थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित का नाम गांव मागट निवासी बीर दविंदर सिंह है। थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई सतनाम सिंह ने बताया कि 11 जून को उनकी पुलिस टीम काकोवाल रोड पर मौजूद थी। जहां आरोपित बाइक पर आता दिखाई दिया। शक के आधार पर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। फिलहाल पुलिस आरोपित से पूछताछ में जुटी है।

chat bot
आपका साथी