लुधियाना में नाके पर पुलिस से अभद्रता करना पड़ा भारी, कार समेत चार युवक गिरफ्तार

एएसआइ गुरदेव सिंह ने बताया कि आरोपितों की पहचान गांव सलार निवासी मनवीर सिंह संगरूर के गांव फोजेवाल निवासी अर्शदीप सिंह प्रताप सिंह वाला निवासी मनजीत सिंह तथा फुलांवाल चौक के किरण विहार निवासी गगनदीप सिंह के रूप में हुई।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 04:37 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 04:37 PM (IST)
लुधियाना में नाके पर पुलिस से अभद्रता करना पड़ा भारी, कार समेत चार युवक गिरफ्तार
नाके पर खड़ी पुलिस के साथ अभद्रता करना चार लोगों को काफी महंगा पड़ा। (सांकेतिक तस्वीर)

लुधियाना, जेएनएन। नाके पर खड़ी पुलिस के साथ अभद्रता करना चार लोगों को काफी महंगा पड़ा। थाना कोतवाली पुलिस ने चारों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया। उनकी क्रेटा कार को भी कब्जे में ले लिया गया।

एएसआइ गुरदेव सिंह ने बताया कि आरोपितों की पहचान गांव सलार निवासी मनवीर सिंह, संगरूर के गांव फोजेवाल निवासी अर्शदीप सिंह, प्रताप सिंह वाला निवासी मनजीत सिंह तथा फुलांवाल चौक के किरण विहार निवासी गगनदीप सिंह के रूप में हुई।

पुलिस की टीम ने शनिवार रात रेखी सिनेमा चौक के पास नाकाबंदी कर रखी थी। उसी दौरान रेलवे स्टेशन की और से आ रही कार को रुकने का इशारा किया। कार के ड्राइवर मनवीर सिंह ने मास्क नहीं पहन रखा था। उसके समेत सभी शराब के नशे में थे। जब उनसे पूछताछ की गई तो आरोपितों ने पुलिस की टीम के साथ दुव्र्यवहार किया। जिसके चलते उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।  

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी