लुधियाना में वाहन चाेर गिराेह के चार सदस्य गिरफ्तार, जानें कैसे करते थे वारदात

शहर में वाहन चाेर गैंग ने लाेगाें का जीना मुहाल कर दिया है। एएसआइ गुरमीत सिंह ने बताया कि आरोपितों की पहचान मुंडियां खुर्द की मोगा कालोनी निवासी प्रिंस कुमार तथा मुंडियां के लक्ष्मण नगर निवासी साहिल शर्मा के रूप में हुई है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 02:06 PM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 02:06 PM (IST)
लुधियाना में वाहन चाेर गिराेह के चार सदस्य गिरफ्तार, जानें कैसे करते थे वारदात
चोरी के दो मोटरसाइकिल व एक स्कूटर के साथ चार लोग गिरफ्तार। (सांकेतिक तस्वीर)

लुधियाना, जेएनएन। पुलिस ने चोरी के दो मोटरसाइकिल व एक स्कूटर के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आराेपिताें के खिलाफ तीन केस दर्ज करके बुधवार अदालत में पेश किया जहां से एक-एक दिन का रिमांड हासिल करके कड़ी पूछताछ की जा रही है। थाना डिवीजन नंबर 3 पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कश्मीर नगर चौक में की गई नाकाबंदी के दौरान चोरी के स्पलेंडर मोटरसाइकिल पर जा रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया।

 यह भी पढ़ें-लुधियाना के साहनेवाल Airport को उड़ाने की धमकी, कहा- 24 घंटे में चार फ्लाइट्स में लगेंगे बम

एएसआइ गुरमीत सिंह ने बताया कि आरोपितों की पहचान मुंडियां खुर्द की मोगा कालोनी निवासी प्रिंस कुमार तथा मुंडियां के लक्ष्मण नगर निवासी साहिल शर्मा के रूप में हुई। थाना डिवीजन नंबर 5 पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मनजीत नगर पार्क के पास की गई नाकाबंदी के दौरान चोरी के एक्टिवा स्कूटर पर जा रहे आरोपित को गिरफ्तार किया। एएसआइ नसीब सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान माडल टाउन बिजली घर के पास रहने वाले अर्जुन बोहरा के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें-लुधियाना में ड्रग मनी से बनाई 41.79 लाख की प्रापर्टी फ्रीज, जेल में 10 साल की सजा काट रहा हैबोवाल का नशा तस्कर दीपक

 थाना डिवीजन नं. 7 पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर समराला चौक में की गई नाकाबंदी के दाैरान चोरी के स्पलेंडर मोटरसाइकिल पर जा रहे आरोपित को गिरफ्तार किया है। एएसआइ इकबाल सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान आदर्श नगर की गली नंबर 7 निवासी अमित कुमार के रूप में हुई।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी