लुधियाना में नशा तस्करों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, 56 पेटी शराब समेत 4 लोगों को किया गिरफ्तार

लुधियाना में पुलिस ने विभिन्न जगहों पर कार्रवाई करते हुए शराब तस्करी करते 4 लोगों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 56 पेटी शराब बरामद की गई। आरोपितों पर केस दर्ज करके पुलिस की टीमें छानबीन में जुटी हुई हैं।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 12:30 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 12:30 PM (IST)
लुधियाना में नशा तस्करों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, 56 पेटी शराब समेत 4 लोगों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने शराब की पेटी के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है।

लुधियाना, जेएनएन। लुधियाना में बीते चौबीस घंटों के दौरान पुलिस ने विभिन्न जगहों पर कार्रवाई करते हुए शराब तस्करी करते 4 लोगों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 56 पेटी शराब बरामद की गई। आरोपितों पर केस दर्ज करके पुलिस की टीमें छानबीन में जुटी हुई हैं। पुलिस की एंटी स्मगलिंग सेल टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर ढंडारी कलां में दबिश देकर घर के बाहर शराब बेच रहे व्यक्ति को गिरगफ्तार किया। एएसआई हरजाप सिंह ने बताया कि उसकी पहचान ढंडारी कलां स्थित आटा चक्की लोटा कंडा के पास रहने वाले निवासी राज कुमार के रूप में हुई।

पुलिस ने उसके कब्जे से 40 पेटी शराब बरामद की। उसके खिलाफ थाना साहनेवाल में केस दर्ज किया गया। उधर, पुलिस की एंटी स्मगलिंग सेल टीम ने भामियां कलां की अशोक विहार कालोनी स्थित एक मकान में दबिश देकर शराब तस्कर को काबू किया। एएसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि आरोपित के कब्जे से 10 पेटी शराब बरामद की गई। उसकी पहचान अशोक विहार निवासी सोनू आरोड़ा के रूप में हुई। वहीं, थाना डिवीजन नंबर 7 पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जसवंत नगर में दबिश देकर घर के बाहर शराब बेच रहे व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

एएसआइ रणधीर सिंह ने बताया कि उसकी पहचान जसवंत नगर की गली नंबर 0 निवासी विष्णु कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से 4 पेटी शराब बरामद की। चौथे मामले में थाना जमालपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर साहिबआणा भूखड़ी रोड पुली के पास 100 फुटा रोड पर दबिश देकर एक व्यक्ति को 2 पेटी शराब के साथ गिरफ्तार किया। एएसआइ अछर राम ने बताया कि आरोपित की पहचान ताजपुर रोड के राम नगर निवासी सिकंदर सिंह के रूप में हुई। 

chat bot
आपका साथी