Kidnapping In Ludhiana: दो युवतियों समेत 4 लोग संदिग्धावस्था में लापता, स्वजनाें ने जताई अगवा करने की आशंका
Kidnapping In Ludhiana शहर के विभिन्न इलाकाें से दो युवतियों समेत 4 लोग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। हर संभावित जगह और रिश्तेदारों के यहां तलाश करने पर जब उनका कोई सुराग नहीं लगा तो मामले की शिकायत पुलिस को दी गई।
जागरण संवाददाता, लुधियाना। Kidnapping In Ludhiana: शहर के विभिन्न इलाकाें से दो युवतियों समेत 4 लोग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। हर संभावित जगह और रिश्तेदारों के यहां तलाश करने पर जब उनका कोई सुराग नहीं लगा तो मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। अब संबंधित थानों की पुलिस ने एक युवक और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन शुरू की है।
थाना हैबोवाल पुलिस ने राजेश नगर निवासी नेहा की शिकायत पर केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि उसका पति दीपक गर्ग 5-6 महीने से दिमागी परेशानी का शिकार है। 25 सितंबर की शाम 7 बजे वो घर में किसी को कुछ बताए बगैर कहीं चला गया और लौट कर नहीं आया। उसे आशंका है कि किसी ने अपने निजी स्वार्थ के लिए उसे अगवा करके बंधक बना रखा है।
थाना हैबोवाल पुलिस ने ही सिविल सिटी के बिशन इंकलेव निवासी सुरिंदर सिंह की शिकायत पर केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि उसकी 37 वर्षीय बेटी अवनीत कौर दीमागी तौर पर ठीक नहीं है। 30 सितंबर की दोपहर 2 बजे वो घर में किसी को कुछ बताए बगैर कहीं चली गई और लौट कर नहीं आई। उसे आशंका है कि किसी ने अपने निजी स्वार्थ के लिए उसे अगवा करके बंधक बना रखा है।
थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने मुंडियां खुर्द के जीटीबी नगर निवासी सोनिया की शिकायत पर केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 2 अक्टूबर को उसका पति परमजीत सिंह घर से काम पर गया और लौट कर वापस नहीं आया। उसे शक है कि किसी ने अपने निजी स्वार्थ के लिए उसे अगवा करके बंधक बना रखा है। थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने राजीव गांधी कालोनी निवासी विश्वाराथ रजिक की शिकायत पर उसी इलाके में रहने वाले दीप राज के खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 5 अक्टूबर की सुबह 11 बजे उसकी 23 वर्षीय बेटी सपना कुमारी घर से कंप्यूटर क्लास लगाने के लिए गई और लौट कर वापस नहीं आई। उसे शक है कि आरोपित ने अपने निजी स्वार्थ के लिए उसे अगवा करके बंधक बना रखा है।