रंजिशन हमला कर व्यक्ति की टांग तोड़ी

साहनेवाल के गांव जसपाल बांगड़ इलाके में पुरानी रंजिश के चलते एक ही परिवार के चार लोगों ने व्यक्ति पर लाठियों से हमला कर उसकी टांग तोड़ दी

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 05:39 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 05:39 PM (IST)
रंजिशन हमला कर व्यक्ति की टांग तोड़ी
रंजिशन हमला कर व्यक्ति की टांग तोड़ी

जासं, लुधियाना : साहनेवाल के गांव जसपाल बांगड़ इलाके में पुरानी रंजिश के चलते एक ही परिवार के चार लोगों ने व्यक्ति पर लाठियों से हमला कर उसकी टांग तोड़ दी। अब थाना साहनेवाल पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

एएसआई रघुवीर सिंह ने बताया कि आरोपितों की पहचान गांव जसपाल बांगड़ निवासी सुरजीत सिह, उसकी पत्नी रमनदीप कौर, भाई गुरप्रीत सिंह व भाभी किरणदीप कौर के रूप में हुई। पुलिस को दी शिकायत में जसपाल बांगड़ निवासी ने बताया कि 16 मार्च की रात 8.30 बजे वो घर की छत पर खड़ा था। उसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते आरोपितों ने उसकी छत पर आकर उसपर हमला कर दिया। लाठियों से मारपीट करके उसकी टांग तोड़ दी। उसके शोर मचाने पर आरोपित धमकियां देते फरार हो गए। इलाज के लिए उसे ईएसआई अस्पताल में भर्ती कराया गया।

chat bot
आपका साथी