लुधियाना में विभिन्न स्थानों से चार बाइक व दो एक्टिवा चोरी, अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज

लुधियाना के अलग-अलग स्थानों से चार बाइक व दो एक्टिवा चोरी हो गए। पीड़ितों की शिकायत मिलने के बाद संबंधित थानों की पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मामले दर्ज कर लिए हैं व आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Fri, 29 Oct 2021 04:30 PM (IST) Updated:Fri, 29 Oct 2021 04:30 PM (IST)
लुधियाना में विभिन्न स्थानों से चार बाइक व दो एक्टिवा चोरी, अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज
लुधियाना में विभिन्न स्थानों से चार बाइक व दो एक्टिवा चोरी हो गई।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना के अलग-अलग स्थानों से 4 बाइक व दो एक्टिवा चोरी हो गए। शिकायत मिलने के बाद संबंधित थानों की पुलिस ने मामले दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पहले मामले में गणेश नगर फैक्ट्री के बाहर खड़ा किया हुआ बाइक चोरी हो गया। थाना डिवीजन नंबर तीन की पुलिस ने अनुज कुमार की शिकायत पर एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता के अनुसार 25 अक्टूबर को उसने अपना बाइक गणेश नगर फैक्ट्री के बाहर लाक लगाकर खड़ा किया था। जोकि वहां से चोरी हो गया। थाना डाबा की पुलिस ने गुरप्रीत सिंह के बयानों पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

शिकायतकर्ता के अनुसार 14 अक्टूबर को उसने अपना बाइक घर के बाहर गली में खड़ा किया था। बाइक लेने गया तो चोरी हो चुका था। वहीं तीसरे मामले में थाना लाडोवाल की पुलिस ने इकबाल सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता ने 22 अक्टूबर को अपना बाइक लाडोवाल फैक्ट्री के बाहर पार्किंग में खड़ा किया था। जोकि चोरी हो गया। वहीं मोती नगर की पुलिस ने बाइक चोरी होने की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता के अनुसार 10 अक्टूबर वह किसी काम से वर्धमान चौक गया था। जहां उसने सड़क पर अपना भाई खड़ा कर दिया। कुछ समय बाद लेने गया तो बाइक चोरी था।

थाना डिवीजन नंबर पांच की पुलिस ने गुरहंसपाल सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता के अनुसार 19 अक्टूबर को उसने अपना एक्टिवा फिरोज गांधी मार्केट में खड़ा किया था। कुछ देर बाद जाकर देखा तो एक्टिवा वहां से चोरी हो चुका था। मोती नगर की पुलिस ने जमालपुर के रहने वाले जोसेफ की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता के अनुसार 27 अक्टूबर को वह अपनी एक्टिवा से मोती नगर के इलाके में गया था। जहां से उसकी एक्टिवा चोरी हो गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी