शराब तस्करी व सट्टा लगाते चार गिरफ्तार

पुलिस की एंटी स्मगलिग सेल टीम ने विभिन्न जगहों पर कार्रवाई करते हुए शराब तस्करी तथा दड़ा सट्टा लगा रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ दो केस दर्ज करके छानबीन की जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 09:39 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 09:39 PM (IST)
शराब तस्करी व सट्टा लगाते चार गिरफ्तार
शराब तस्करी व सट्टा लगाते चार गिरफ्तार

जासं, लुधियाना : पुलिस की एंटी स्मगलिग सेल टीम ने विभिन्न जगहों पर कार्रवाई करते हुए शराब तस्करी तथा दड़ा सट्टा लगा रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ दो केस दर्ज करके छानबीन की जा रही है।

इंस्पेक्टर यशपाल शर्मा ने बताया कि पहले मामले में एएसआइ दविदर सिंह ने जस्सियां की फ्रेंड्स कालोनी स्थित पंजाब डेयरी के पास रहने वाले नितिन खन्ना को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 2 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। आरोपित के खिलाफ थाना हैबोवाल में केस दर्ज किया गया। दूसरे मामले में एएसआई हरजाप सिंह ने गुप्त सूचना के आधार बस स्टैंड पुल के नीचे दबिश देकर तीन लोगों को दड़ा सट्टा लगाते गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 2940 रुपये की नगदी, 3 गत्ते, 3 पर्चा दड़ा तथा पेन बरामद किया। उनकी पहचान जवाहर नगर कैंप निवासी टीटू, फौजी मोहल्ला निवासी नरेश कुमार तथा लाजपत नगर निवासी सुरिदर कुमार के रूप में हुई।

chat bot
आपका साथी