लुधियाना में चोर गिरोह का भंडाफोड़, 30 मोबाइल फोन के साथ चार आरोपित चढ़े पुलिस के हत्थे

लुधियाना पुलिस ने चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से झपटे गए 30 मोबाइल फोन बरामद किए गए। आरोपितों पर केस दर्ज करके बुधवार उन्हें अदालत में पेश किया गया। जहां से दो दिन का रिमांड हासिल करके कड़ी पूछताछ की जा रही है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 02:49 PM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 02:49 PM (IST)
लुधियाना में चोर गिरोह का भंडाफोड़, 30 मोबाइल फोन के साथ चार आरोपित चढ़े पुलिस के हत्थे
लुधियाना पुलिस ने चोरी के 30 मोबाइल फोन के साथ चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। थाना डिवीजन नंबर 3 पुलिस ने चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से झपटे गए 22 मोबाइल फोन बरामद किए गए। आरोपितों पर केस दर्ज करके बुधवार उन्हें अदालत में पेश किया गया। जहां से दो दिन का रिमांड हासिल करके कड़ी पूछताछ की जा रही है। एएसआई गुरजीत सिंह ने बताया कि आरोपितों की पहचान ध्यान सिंह कांप्लेक्स निवासी शशि कुमार, घंटा घर निवासी नित्यानंद तथा राहुल कुमार के रूप में हुई। पुलिस को मंगलवार शाम गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपित चोरियां करने के आदी हैं। वो लोग बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व अन्य इलाकों में सो रहे मुसाफिरों की जेब से मोबाइल और कीमती सामान चोरी कर लेते हैं। आज वो तीनों चोरी किए गए मोबाइल बेचने के लिए कश्मीर नगर इलाके में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर वहां दबिश देकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। गुरजीत सिंह ने कहा कि आरोपितों का पुराना रिकार्ड चेक किया जा रहा है। उनसे की जा रही पूछताछ में अहम खुलासे होने की संभावना है।

झपटे गए 8 मोबाइल फोन समेत गिरफ्तार

थाना पीएयू पुलिस ने मोबाइल झपटमार को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से झपटे गए 8 मोबाइल फोन बरामद किए गए। आरोपित पर केस दर्ज करके बुधवार उसे अदालत में पेश किया गया। जहां से दो दिन का रिमांड हासिल करके कड़ी पूछताछ की जा रही है। एएसआई अमरीक सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान प्रताप सिंह वाला की गली नंबर 4 निवासी प्रितपाल सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने उसी इलाके की गली नंबर 8 निवासी सुरिंदर पाल की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बतायl कि 12 सितंबर की शाम 5 बजे वो हंबड़ां रोड इलाके में सैर कर रहा था। उसी दौरान वहां आए आरोपित ने उसका मोबाइल झपटा और फरार हो गया। छानबीन के दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर उसके घर में छिपा कर रखे झपटे गए 7 और मोबाइल फोन बरामद किए गए। अमरीक सिंह ने कहा कि उसका पुराना रिकार्ड चेक किया जा रहा है। उससे की जा रही पूछताछ में अहम खुलासे होने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी