चरणजीत चन्नी के CM बनते ही लुधियाना में कैप्टन के होर्डिंग्स उतारे, फिराेजपुर रोड से चला अभियान

Hoardings Removed मुख्यमंत्री रहते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह के जब चार साल पूरे हुए थे तब सरकार ने पूरे पंजाब में सरकार की उपलब्धियों के बोर्ड लगाए थे। जिसमें स्कूली शिक्षा में देशभर में पहले स्थान पर दिखाया था।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 03:38 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 08:11 AM (IST)
चरणजीत चन्नी के CM बनते ही लुधियाना में कैप्टन के होर्डिंग्स उतारे, फिराेजपुर रोड से चला अभियान
लुधियाना में पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के हाेर्डिंग्स उतारे। (जागरण)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Hoardings Removed: चरणजीत सिंह चन्नी ने जैसे ही चंडीगढ़ राज भवन में पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली वैसे ही लुधियाना में होर्डिंग्स से कैप्टन नीचे उतरने लगे। बताया जा रहा है कि पंजाब सरकार की तरफ से एडवरटाइमेंट कंपनी को आदेश आ गए कि वह कैप्टन की उपलब्धियों के होर्डिंग्स उतार दें। आदेश मिलते ही कंपनी ने कैप्टन के फोटो लगे होर्डिंग्स उतारने शुरू कर दिए। लुधियाना शहर में से सभी होर्डिंग्स उतारने में एक से दो दिन लग जाएंगे।

यह भी पढ़ें-Kidnapping In Ludhiana: रिश्ते हुए शर्मसार! लुधियाना में दामाद ने शादी का झांसा देकर नाबालिग साली काे किया अगवा

सरकार के चार साल पूरे हाेने पर लगाए थे हाेर्डिंग्स

मुख्यमंत्री रहते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह के जब चार साल पूरे हुए थे तब सरकार ने पूरे पंजाब में सरकार की उपलब्धियों के बोर्ड लगाए थे। जिसमें स्कूली शिक्षा में देशभर में पहले स्थान पर, प्री प्राइमरी कक्षाएं शुरू करने, सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई शुरू करवाने, किसानों को 48 घंटे के भीतर फसलों का भुगतान, किसानों के कर्ज माफी, नशा तस्करों पर कार्रवाई, गैंगस्टरों पर कार्रवाई समेत कई उपलब्धियां लिखी गई थी।

यह भी पढ़ें-Farmers Protest: पंजाब के जगराओं में पूर्व केंद्रीय मंत्री सांपला का विराेध, किसानाें ने सड़क पर की नारेबाजी

छह माह से शहर में लगे थे होर्डिंग्स

खास बात यह थी कि इन सभी होर्डिंग्स पर सिर्फ कैप्टन अमरिंदर सिंह की फोटो लगी थी। करीब छह माह से यह होर्डिंग्स शहर में लगे थे। जानकारी के अनुसार लुधियाना शहर की प्रमुख सड़कों फिरोजपुर रोड, ओल्ड जीटी रोड, दक्षिणी बाईपास, गिल रोड, लिंक रोड, हंबड़ा रोड, दिल्ली रोड, चंडीगढ़ रोड समेत अन्य सड़कों पर तीन सौ से अधिक होर्डिंग लगाए गए थे। सोमवार को दोपहर बाद होर्डिंग्स उतारने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। लुधियाना में कंपनी ने फिराेजपुर रोड से होर्डिंग्स उतारने शुरू किए हैं।

यह भी पढ़ें-PSEB Paper Leak: अब पीएसईबी सितंबर मिड टर्म का 10वीं का इंग्लिश पेपर लीक, मचा हड़कंप

chat bot
आपका साथी