लुधियाना के छावनी मोहल्ला में भाजपा के पूर्व पार्षद नागर के घर पांच घंटे चला सर्च आपरेशन, प्रतिबंधित दवाइयां मिलने की आशंका

लुधियाना के छावनी मोहल्ला में पुलिस ने सोमवार को भाजपा के पूर्व पार्षद सतीश नागर के घर पर पांच घंटे तक छानबीन की। इस दौरान नशीली गोलियां मिलने की आशंका है। पुलिस ने सतीश नागर सहित चार लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 09:17 AM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 09:17 AM (IST)
लुधियाना के छावनी मोहल्ला में भाजपा के पूर्व पार्षद नागर के घर पांच घंटे चला सर्च आपरेशन, प्रतिबंधित दवाइयां मिलने की आशंका
पुलिस की रेड के बीच पहुंचे भावाधस नेता विजय दानव को वापस लौटाती पुलिस की टीम।

लुधियाना, जेएनएन। छावनी मोहल्ला में भाजपा के पूर्व पार्षद सतीश नागर के घर पर पांच घंटे तक छानबीन के बाद पुलिस ने नागर सहित चार लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोपितों में पूर्व पार्षद सहित उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के गांव मोहम्मदपुर का हिम्मत, लुधियाना सिविल लाइंस के चंद्रनगर का अनूप कुमार और उसका साथी राजिंदर शामिल हैं। चारों आरोपितों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हालांकि पुलिस अधिकारी इसकी पुष्टि करने से बच रहे हैं।

एसीपी सेंट्रल वरियाम सिंह ने रविवार रात को तीन थानों की पुलिस को साथ लेकर पूर्व पार्षद के घर पर छापामारी की थी। उस समय पूर्व पार्षद के किराएदार ने पुलिस की टीम को यह कहकर लौटा दिया था कि वह सर्च वारंट लेकर आएं। सोमवार को वारंट हासिल करने के बाद पुलिस की टीमें शाम चार बजे फिर छानबीन करने पहुंच गईं। पांच घंटे से ज्यादा देर तक चली छानबीन में तीन मंजिला मकान के चप्पे चप्पे को खंगाला गया। आशंका जताई जा रही है कि पुलिस ने छापामारी के दौरान बड़ी मात्रा में नशीली गोलियां या नशीला पदार्थ बरामद किया है। मकान के अंदर से प्रतिबंधित दवाइयों की बोरियां भी बरामद हुई हैं।

देर शाम एसीपी ने आधा दर्जन मुलाजिमों को मकान के अंदर छोड़ा और बाकी फोर्स को साथ लेकर लौट गए। रात को ही पुलिस ने पूर्व पार्षद और तीन अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। एडीसीपी-1 प्रज्ञा जैन का कहना है कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। पुलिस की छानबीन चल रही है। कुछ और लोगों को पकड़ना बाकी है। भाजपा नेता के मकान में पुलिस की दबिश का पता चलने पर भावाधस नेता विजय दानव छावनी मोहल्ला पहुंचे लेकिन पुलिस ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। जिसके बाद उन्हें वापस लौटना पड़ा।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी