Good News for Ludhiana ः लिंक रोड पर अब जाम से मिलेगा छुटकारा, चीमा चौक पर फ्लाईओवर बनकर तैयार

लुधियाना में लिंक रोड के चीमा चौक पर फ्लाईओवर बनकर तैयार हो गया है। अब नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया किसी भी समय फ्लाईओवर ट्रैफिक के लिए खोल सकती है। फ्लाईओवर पर अब सिर्फ रोड मार्किंग का काम शेष रह गया है।

By Vinay kumarEdited By: Publish:Mon, 22 Feb 2021 11:37 AM (IST) Updated:Mon, 22 Feb 2021 11:37 AM (IST)
Good News for Ludhiana ः लिंक रोड पर अब जाम से मिलेगा छुटकारा, चीमा चौक पर फ्लाईओवर बनकर तैयार
लुधियाना के चीमा चौक पर बनकर तैयार हुआ फ्लाईओवर।

लुधियाना, जेएनएन। लिंक रोड पर अब लुधियाना वासियों को ट्रैफिक जाम में नहीं फंसना पड़ेगा। लिंक रोड के चीमा चौक पर फ्लाईओवर बनकर तैयार हो गया है। अब नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया किसी भी समय फ्लाईओवर ट्रैफिक के लिए खोल सकती है। इस फ्लाईओवर के खुलने से चीमा चौक के आसपास लगने वाले जाम से मुक्ति मिल जाएगी।

नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया समराला चौक से फिरोजपुर रोड चुंगी तक एलिवेटेड रोड बना रही है। इसी प्रोजेक्ट के तहत चीमा चौक में फ्लाईओवर तैयार किया गया। फ्लाईओवर पर अब स्ट्रीट लाइट लग गई हैं। इसके अलावा फ्लाईओवर पर पेंट भी हो गया। अब सिर्फ रोड मार्किंग का काम शेष रह गया।

रोड मार्किंग का काम आज पूरा हो जाएगा। उसके बाद कभी भी पुल ट्रैफिक के लिए खोल दिया जाएगा। इस फ्लाईओवर पर ट्रैफिक शुरू होने से ढोलेवाल पुल, आरके रोड, लिंक रोड, इंडस्ट्रियल एरिया में लगने वाले जाम से मुक्ति मिल जाएगी।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी