Vehicle Parking: अब सड़क पर वाहन पार्क करना पड़ेगा महंगा, लुधियाना में रोड जाम करने पर 5 लाेग गिरफ्तार

Vehicle Parking शहर में अब बेतरतीब तरीके से वाहन पार्क करने वालाें की खैर नहीं। सड़क पर चलते हुए अगर आप को किसी वजह से अपना वाहन रोकना पड़े तो ध्यान से उसे सड़क से नीचे उतार कर पार्क करें। पुलिस ने अभियान चलाया हुआ है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 01:31 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 01:31 PM (IST)
Vehicle Parking: अब सड़क पर वाहन पार्क करना पड़ेगा महंगा, लुधियाना में रोड जाम करने पर 5 लाेग गिरफ्तार
बेतरतीब तरीके से वाहन पार्क करने वालाें की खैर नहीं। (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Vehicle Parking: सड़क पर चलते हुए अगर आप को किसी वजह से अपना वाहन रोकना पड़े तो ध्यान से उसे सड़क से नीचे उतार कर पार्क करें। अब कमिश्नरेट पुलिस ने उन वाहन चालकों को गिरफ्तार करना शुरू कर दिया है जो सड़क पर वाहन रोक कर रोड जाम का कारण बनते हैं। ऐसे ही 5 वाहन चालकों को शनिवार गिरफ्तार करके उनके खिलाफ केस दर्ज किए गए। थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने गांव लताला निवासी कुलविंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया।

एएसआइ धर्म सिंह ने बताया कि आरोपित ने शेर पुर चौक स्थित पहलवान दा ढाबा के बाहर अपना ट्राला सड़क पर लगा रखा था। जिससे ट्रैफिक जाम हो गया। थाना दरेसी पुलिस ने हरियाणा के जिला जींद के हनुमान नगर स्थित निरवाणा निवासी विशाल के खिलाफ केस दर्ज किया।

एएसआइ बलविंदर राम ने बताया कि शनिवार वाल्मीकि घाटी इलाके में जाम लगा हुआ था। वहां पहुंच कर चेक किया तो आरोपित ने अपना ट्रक सड़क पर लगा रखा था। इसकी वजह से यातायात अवरुद्ध हो रहा था। थाना बस्ती जोधेवाल पुलिस ने न्यू पुनीत नगर निवासी दीपक के खिलाफ केस दर्ज किया। एएसआइ रूप सिंह ने बताया कि आरोपित काकोवाल रोड स्थित बिजली घर के सामने रोड पर अपना टेंपो खड़ा करके उस पर कपड़ा लोड करा रहा था। जिससे रोड जाम लग गया।

थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर के फेस - 5 निवासी श्रीकांत कुमार सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया। एएसआइ गुरमीत सिंह ने बताया कि आरोपित फोकल प्वाइंट फेस- 5 की रोड पर ट्राला रोक कर मोबाइल पर बात कर रहा था। जिससे उसके पीछे आ रहा ट्रैफिक जाम हो गया। थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने जीवन नगर निवासी अशोक यादव के खिलाफ केस दर्ज किया। हवलदार परमजीत सिंह ने बताया कि आरोपित अपना ट्रक ट्राला ढंडारी खुर्द रोड पर खड़ा करके मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। जिसके चलते वहां जाम लग गया।

chat bot
आपका साथी