लुधियाना में मारपीट की दो घटनाओं में मां-बेटी समेत 5 घायल, 18 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

लुधियाना में मारपीट की दो घटनाओं में मां-बेटी समेत 5 लोग घायल हो गए। संबंधित थानों की पुलिस ने अब 18 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपितों की तलाश भी शुरू कर दी है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Sun, 14 Nov 2021 02:15 PM (IST) Updated:Sun, 14 Nov 2021 02:15 PM (IST)
लुधियाना में मारपीट की दो घटनाओं में मां-बेटी समेत 5 घायल, 18 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
लुधियाना में मारपीट करने के मामले में पुलिस ने 18 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना में विभिन्न जगहों पर हुई मारपीट की दो घटनाओं में मां-बेटी समेत 5 लोग घायल हो गए। संबंधित थानों की पुलिस ने अब 18 लोगों के खिलाफ दो केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है। थाना मोती नगर पुलिस ने मुस्लिम कालोनी निवासी सुरजीत चौहान की शिकायत पर अजीत चौहान, राहुल चंडालिया तथा उनके 6 अज्ञात साथियाें के खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन शुरू की है। अपने बयान में उसने बताया कि आरोपितों के साथ जमीन को लेकर उनका विवाद चल रहा है। 6 नवंबर की दोपहर आरोपितों ने उकने घर में घुस कर उस पर, उसकी मां तथा बहन किरन पर हमला कर दिया। उनका शोर सुन कर जमा हुए लोगों को देख आरोपित जान से मारने की धमकियां देते फरार हो गए। बाद में उसकी मां ने बताया कि आरोपित बेड बाक्स में रखे जेवर व नगदी भी चुरा ले गए हैं।

दीपावली की रात पटाखे चलाने से रोकने पर 8.10 लोगों ने तेजधार हथियारों से बाप बेटे पर हमला कर दिया। मारपीट कर घायल करने के बाद वो उन्हें जान से मारने की धमकियां देते फरार हो गए। थाना डाबा पुलिस ने महामाया नगर निवासी तिलक राम की शिकायत पर गुरमेल नगर निवासी विक्की, बलजीत तथा उनके 8 अज्ञात साथियों पर केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि दीपावली की रात उक्त अारोपित उनके घर के सामने पटाखे चला रहे थे। उसने जब उनसे ऐसा करने से मना किया तो आरोपितों ने उस पर तथा उसके बेटे पर हमला कर दिया। लोगों की भीड़ जमां होने पर अारोपित फरार हो गए।

chat bot
आपका साथी