लुधियाना में होली पर 5 अज्ञात युवकों ने लूटी थी स्कूटी, नकदी व मोबाइल, पुलिस ने अब किया मामला दर्ज

लुधियाना में होली वाले दिन एक युवक से करीब 5 अज्ञात युवक मारपीट कर स्कूटरी नकदी व मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने अब जाकर इतने दिनों बाद मामला दर्ज किया है। पुलिस ने सभी अज्ञात आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 03:15 PM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 03:15 PM (IST)
लुधियाना में होली पर 5 अज्ञात युवकों ने लूटी थी स्कूटी, नकदी व मोबाइल, पुलिस ने अब किया मामला दर्ज
लुधियाना में होली वाले दिन हुई लूट का पुलिस ने आज किया मामला दर्ज।

लुधियाना, जेएनएन। लुधियाना में होली वाले दिन अपने दोस्त के घर से पार्टी कर घर लौट रहे एक युवक से करीब 5 अज्ञात युवक मारपीट कर स्कूटरी, नकदी व मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे। जिसकी शिकायत पर पुलिस ने इतने दिन बाद अज्ञात व्यक्तियों पर मामला दर्ज किया है। यह मामला पुलिस ने गुलाबी बाग निवासी मोहम्मद नाइम के बयानों पर दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह टेलर का काम करता है। 29 मार्च होली वाले दिन वह न्यू माधोपुरी में अपने दोस्त के घर पार्टी में गया था।

यह भी पढ़ें- लुधियानवियां दा शौक वखरा : 6.15 लाख रुपये में खरीदा 0001 वीआइपी नंबर, 13 लोगों ने लिया था बोली में हिस्सा

शाम करीब 7:30 बजे वह अपनी इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी पर घर लौट रहा था। जहां रास्ते में उसे करीब 5 अज्ञात युवकों ने रोक लिया। जिन्होंने आते ही उस पर हमला कर दिया। मारपीट कर आरोपित उसकी जेब से 20 हजार रुपये की नकदी, उसकी इलेक्ट्रॉनिक स्कूटरी व मोबाइल फोन लूट कर फरार हो गए। उसने काफी शोर मचाया लेकिन तब तक आरोपित फरार हो चुके थे। उसने तुरंत कंट्रोल रूम पर पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। हैरानी वाली बात यह है कि वारदात को हुए करीब 12 दिन हो चुके हैं। पुलिस ने अब जाकर मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू की है।

यह भी पढ़ें- आखिर मंत्री आशु को क्यों आता है गुस्सा?, तरेरी आंखों वाली फोटो होती है सबसे ज्यादा वायरल

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी