लुधियाना में खाली प्लाट में आग लगने से रेहड़ी फड़ी जलकर खाक, अाधी रात काे हुई घटना

राहों रोड़ स्थित मस्जिद के सामने बीती रात आग ने खाली प्लाट में तीन फड़ी वालों के सामान को अपनी चपेट में ले लिया। खाली प्लाट में पान बीड़ी का खोखा सब्जी वाला व रजाई भरने वाले ने अपनी दुकान बनाई हुई थी।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 09:56 AM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 09:56 AM (IST)
लुधियाना में खाली प्लाट में आग लगने से रेहड़ी फड़ी जलकर खाक, अाधी रात काे हुई घटना
राहों रोड़ स्थित मस्जिद के सामने बीती रात आग ने खाली प्लाट में लगी अाग।

लुधियाना, जेएनएन। राहों रोड़ स्थित मस्जिद के सामने बीती रात आग ने खाली प्लाट में तीन फड़ी वालों के सामान को अपनी चपेट में ले लिया। खाली प्लाट में पान बीड़ी का खोखा, सब्जी वाला व रजाई भरने वाले ने अपनी दुकान बनाई हुई थी। जानकारी के अनुसार रजाई वाला अपने लगाए अड्डे के अंदर सो रहा था।

इसी दौरान आग ने रुई को अपनी चपेट में लिया तो उसने बाहर भाग जान बचाई।आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं लग सका व कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर थाना मेहरबान की पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है और पता कर रही है कि आग लगने का कारण क्या है। इस संबंध में जांच अधिकारी हरप्रीत सिंह ने कहा कि आग कहां से शुरू हुई इसकी पड़ताल जारी है। जल्द ही पता कर लिया जाएगा कि आग लगने का कारण क्या रहा है। 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी