पंफ्लेट बांटने वालों पर हो एफआइआर : शिवसेना

शिवसेना पंजाब की एक बैठक राष्ट्रीय प्रचारक कश्मीर गिरी के आवास पर प्रदेश उप प्रधान अवतार मौर्या की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 30 Sep 2020 03:10 AM (IST) Updated:Wed, 30 Sep 2020 03:10 AM (IST)
पंफ्लेट बांटने वालों पर हो एफआइआर : शिवसेना
पंफ्लेट बांटने वालों पर हो एफआइआर : शिवसेना

जागरण संवाददाता, खन्ना : शिवसेना पंजाब की एक बैठक राष्ट्रीय प्रचारक कश्मीर गिरी के आवास पर प्रदेश उप प्रधान अवतार मौर्या की अध्यक्षता में हुई। इसमें सिटी चेयरमैन संजीव कुमार, विशाल बत्ता, राजा गिरी, साबर गिल भी उपस्थित हुए। बैठक के दौरान महंत कश्मीर गिरी और अवतार मौर्या ने कहा कि कुछ देश के गद्दार ऐसे समय का गलत फायदा उठा कर पंजाब को देश से तोड़ने की कोशिश में लग चुके हैं। बीते दिन किसान विरोधी धरने पर खालिस्तान समर्थकों ने पंजाब को अलग देश की मांग को लेकर पंफ्लेट बांटे थे। इसकी शिकायत शिवसेना पंजाब के नेताओं ने खन्ना एसएसपी को दी है। गिरी और मौर्या ने एसएसपी से उन पर एफआइआर दर्ज करने की मांग की है। अगर पुलिस ने ऐसा नहीं किया तो शिवसेना पंजाब अपनी तरफ से विरोध प्रदर्शन करेगी।

मंडी में किसानों को कोई समस्या नहीं आनी चाहिए : सांसद अमर सिंह जेएनएन, रायकोट : धान की आमद को मुख्य रखते हुए आढ़तियों और किसानों को मंडियों में आने वाली मुश्किलों के हल के लिए हलका श्री फतेहगढ़ साहब से लोकसभा सदस्य डॉ. अमर सिंह ने रायकोट में आढ़तियों के साथ मीटिग की गई। इस मौके आढ़तिया एसोसिएशन के प्रधान विनोद कत्याल ने किसानों की मुश्किलें बताते हुए कहा कि बताया कि पहले जो लेबर की मेहनत लगती थी, वह किसानों से काटी जाती थी, परन्तु अब नए कानूनों के अनुसार वह नहीं काटी जा सकती। मंडी के म•ादूरों को अब मजदूरी न मिली तो उनकी आर्थिक हालत खराब हो जाएगी।

इस मौके एमपी डॉ. अमर सिंह ने आढ़तियों और मंडी म•ादूरों को विश्वास दिलाया कि उनको आती मुश्किलें के हल के लिए हर संभव यत्न किए जाएंगे। उन्होंने खरीद एजेंसियां और मार्केट समिति के अधिकारियों को हिदायत दी कि किसानों और आढ़तिया को मंडी में किसी किस्म की समस्या नहीं आनी चाहिए। इस मौके एसडीएम डॉ. हमांशू गुप्ता, कामिल बोपाराय, सेकेट्री जसमीत सिंह, ओऐसडी जगप्रीत सिंह बुट्टर, चेयरमैन सुखपाल सिंह गोंदवाल, कृपाल सिंह नत्थोवाल, प्रधान विनोद कत्याल, सुदर्शन जोशी, सुरिंदर कुमार, राजिंदर कुमार, मनोज कुमार, तरशेम लाल, संजीव कुमार, गुरचरन सिंह, यसपाल बांसल, निर्मल सिंह विर्क, राज कुमार, राजेश कुमार, हेमराज, भूषण कुमार, कीमती लाल, सुखभिन्दर सिंह मंगत राय, सतपाल, केवल कृष्ण, प्रितपाल सिंह, गुरमेल सिंह, बिट्टू जैन, मेजर सिंह गिल, रोमन गोयल, ललित बांशल, रोमन गोयल, अमन शर्मा उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी