मारपीट की दो घटनाओं में चार के खिलाफ केस

दो जगह हुई मारपीट की घटनाओं में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ दो केस दर्ज किए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 05:00 AM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 05:00 AM (IST)
मारपीट की दो घटनाओं में चार के खिलाफ केस
मारपीट की दो घटनाओं में चार के खिलाफ केस

जागरण संवाददाता, लुधियाना : दो जगह हुई मारपीट की घटनाओं में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ दो केस दर्ज किए हैं। थाना मेहरबान पुलिस ने गांव खासी खुर्द निवासी मोदन सिंह की शिकायत पर उसी गांव में रहने वाले कर्मजीत सिंह उर्फ गोगा के खिलाफ केस दर्ज किया। उसने बताया कि आरोपित के पिता की जमीन उसके पास गिरवी पड़ी है। 15 अक्टूबर की रात 10 बजे वह बेटे नानक सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहा था। उसी जमीन को छुड़ाने के लिए आरोपित ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया। मारपीट कर घायल करने के बाद वह फरार हो गया। मोदन सिंह को ईएसआइ अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इसी तरह थाना मोती नगर पुलिस ने शेरपुर की मुस्लिम कालोनी निवासी सिमरन की शिकायत पर उसी इलाके में रहने वाले हवा सिंह, उसकी पत्नी कांता देवी तथा जसवंत सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया। उसने बताया कि हवा सिंह उसका पिता और कांता देवी उसकी सौतेली मां है। आरोपितों ने उसे व उसके पति सुनील को घर से निकाल दिया। 20 अक्टूबर को वह पति व सास के साथ मिल कर वहां से अपना सामान लेने के लिए गई तो आरोपितों ने उन पर हमला कर घायल कर दिया। उसे कल्याण अस्पताल में भर्ती कराया गया।

chat bot
आपका साथी