मारपीट के दो मामलों में आठ लोग नामजद

रास्ते में मारपीट करने के दो मामलों में पुलिस ने करीब आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया हैं। संबंधित थानों की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पहले मामले में एक आटो चालक से मारपीट करने के आरोप में थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 05:55 PM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 05:55 PM (IST)
मारपीट के दो मामलों में आठ लोग नामजद
मारपीट के दो मामलों में आठ लोग नामजद

संसू, लुधियाना। रास्ते में मारपीट करने के दो मामलों में पुलिस ने करीब आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया हैं। संबंधित थानों की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पहले मामले में एक आटो चालक से मारपीट करने के आरोप में थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपितों के नाम सलेम टाबरी निवासी पप्पलू व चार अज्ञात व्यक्ति हैं। शिकायतकर्ता सचिन शर्मा ने बताया कि वह आटो चालक है। 30 अप्रैल को सुबह जालंधर बाइपास के पास से सवारियां बिठा रहा था। जहां आरोपित आए और सवारी बैठाने से मना करने लगे। इसी दौरान बहस हुई और आरोपितों ने उससे मारपीट करनी शुरू कर दी।

वहीं दूसरे मामले में थाना टिब्बा रोड की पुलिस ने पुरानी रंजिश के तहत मारपीट करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपितों के नाम नदीम, काकू व सलमान है। शिकायतकर्ता गुरमुख चौहान ने बताया कि वह एक्टिवा पर किसी काम से जा रहा था। आरोपितों ने पुरानी रंजिश के तहत उसे रास्ते में रोका और मारपीट की। उसकी एक्टिवा से भी तोड़फोड़ की और धमकियां देते हुए फरार हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

chat bot
आपका साथी