लुधियाना में पचास महिलाओं को 'इंस्पिरेशनल वूमेन अवार्ड 2021' से किया सम्मानित

लुधियाना के पक्खोवाल रोड स्थित एक होटल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शहर की पचास महिलाओं को इंस्पिरेशनल वूमेन अवार्ड 2021 देकर सम्मानित किया गया है। यह सम्मान मेकअप आर्टिस्ट एजूकेटर सोशल एक्टिविस्ट ड्रेस डिजाइनर लेखिका आर्टिस्ट कैटेगरी में दिया गया है।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 05:24 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 05:24 PM (IST)
लुधियाना में पचास महिलाओं को 'इंस्पिरेशनल वूमेन अवार्ड 2021' से किया सम्मानित
शहर की पचास महिलाओं को इंस्पिरेशनल वूमेन अवार्ड 2021 देकर सम्मानित किया गया है।

लुधियाना, जेएनएन। शहर की महिलाओं को इंस्पिरेशनल वूमेन अवार्ड 2021 देकर सम्मानित किया गया है। पक्खोवाल रोड स्थित एक होटल में आंचल सिद्धू की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें शहर की पचास महिलाओं का विभिन्न कैटेगरी में सम्मान किया गया है। कार्यक्रम में मंच संचालन सिदक ने किया। मेकअप आर्टिस्ट, एजूकेटर, सोशल एक्टिविस्ट, ड्रेस डिजाइनर लेखिका, आर्टिस्ट कैटेगरी में यह सम्मान महिलाओं का दिया गया है।

यह भी पढ़ें -  पंजाब में NIA Notice के विराेध में गरमाई सियासत, लुधियाना में यूथ अकाली दल का डीसी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन

शो आर्गेनाइजर आंचल सिद्धू ने कहा कि यह अवार्ड शहर की उन महिलाओं को दिया गया है, जिन्होंने समाज में एक खास मुकाम हासिल किया है। ऐसी महिलाओं से शहर की अन्य महिलाएं भी अपने बलबूते पर काम करने के लिए प्रेरित होंगी। इससे पहले मुख्य मेहमान के तौर पर कार्यक्रम में समाज सेविका सुखविंदर कौर, विशेष अतिथि ड्रेस डिजाइनर नीशू सेठ, तनवी छाबड़ा शामिल हुई।

यह भी पढ़ें -  लुधियाना के जगराओं में विजिलेंस की टीम ने नगर कौंसिल दफ्तर में की छापेमारी, रिकार्ड कब्जे में लिए

सम्मानित होने वाली महिलाओं में मेकअप आर्टिस्ट अर्चना, मेकअप आर्टिस्ट गामिनी और काजल, छह साल की गायिका बच्ची जयजीत कौर, स्कूल संचालिका गायत्री गुप्ता, एस्ट्रालाजोर लिप्पी भल्ला, योगा टीचर अनिका दुग्गल, आर्टिस्ट रजनी, मेकअप आर्टिस्ट प्रीति पुंज, लेखिका सिमरन दुग्गा आदि शामिल रही।

यह भी पढ़ें - लुधियाना में एक ही गली में रहने वाले व्यक्ति ने चोरी किया मोटरसाइकिल, गिरफ्तार

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी