स्वनिधि योजना के अधीन लोन कैंप लगाया

वेंडर्स के उत्थान हेतु केंद्र सरकार की योजना पर नगर निगम तत्पर है। शुक्रवार को शेरपुर मेन रोड बैंक आफ बड़ौदा के परिसर में रेहड़ी फड़ी फेडरेशन की ओर से कैंप का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 08:33 PM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 08:33 PM (IST)
स्वनिधि योजना के अधीन लोन कैंप लगाया
स्वनिधि योजना के अधीन लोन कैंप लगाया

जागरण संवाददाता, लुधियाना : वेंडर्स के उत्थान हेतु केंद्र सरकार की योजना पर नगर निगम तत्पर है। शुक्रवार को शेरपुर मेन रोड बैंक आफ बड़ौदा के परिसर में रेहड़ी फड़ी फेडरेशन की ओर से कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में नगर निगम टीम के अधिकारी मौजूद रहे।

फेडरेशन के प्रधान टाइगर सिंह ने बताया कि कैंप के माध्यम से 87 लोगों को लोन देने की प्रक्रिया को पूरा किया गया। रेहड़ी फड़ी वालों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए फेडरेशन और नगर निगम की ओर से चलाए जा रहे स्वनिधि योजना मार्च तक जारी रहेगी। इस मौके पर नगर निगम के अधिकारी नरेश बाबी जीवन सिंह मुख्य तौर पर उपस्थित रहे, जबकि रेहडी फड़ी फेडरेशन के जसवंत सिंह, मीरा देवी, मुसाफिर, विजय कुमार, रामानं, उदय सिंह आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी