पंखा लगाते करंट लगने से पिता की मौत, बेटी पीजीआइ रेफर

दुगरी इलाके में बुधवार रात को पंखा लगाते सोनू नाम के एक व्यक्ति को करंट लग गया। पिता को करंट लगने पर उसकी पांच साल की बेटी चांदनी ने उसे पैरों से खींचने की कोशिश की और वह भी चपेट में आ गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 01:57 AM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 01:57 AM (IST)
पंखा लगाते करंट लगने से पिता की मौत, बेटी पीजीआइ रेफर
पंखा लगाते करंट लगने से पिता की मौत, बेटी पीजीआइ रेफर

संसू, लुधियाना : दुगरी इलाके में बुधवार रात को पंखा लगाते सोनू नाम के एक व्यक्ति को करंट लग गया। पिता को करंट लगने पर उसकी पांच साल की बेटी चांदनी ने उसे पैरों से खींचने की कोशिश की और वह भी चपेट में आ गई। हादसे में सोनू की मौत हो गई जबकि बेटी की हालत गंभीर है। उसे पीजीआइ रेफर किया गया है। पति व बेटी को करंट लगा देख पत्नी ने शोर मचाकर लोगों को इकट्ठा किया। कुलदीप सिंह ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले सोनू नामक व्यक्ति रात करीब 10 बजे अपने कमरे में पंखा लगा रहा था, तभी उसकी 5 वर्षीय बेटी चादनी ने उसका पाव खींच लिया। जिससे दोनों को करंट लग गया। चादनी की हालत को गंभीर देखते हुए उसे चंडीगढ़ पीजीआई अस्पताल में रेफर कर दिया। बेसहारा पशु को बचाते टकराए ट्रक, एक की मौत

जालंधर बाईपास स्थित शिवपुरी चौक में बुधवार देर रात एक बेसहारा पशु को बचाने के चक्कर में दो ट्रक आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक चालक ट्रक के अंदर ही दबकर मर गया। दूसरे ट्रक के ड्राइवर को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। इतनी ही नहीं पशु भी दोनों ट्रकों के बीच आ गया, जिससे उसकी भी मौत हो गई। थाना बस्ती जोधेवाल व थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों ट्रकों को साइड करवाया। घायल ड्राइवर मुल्लांपुर निवासी सुरिंदर है, जबकि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

chat bot
आपका साथी