औलाद न होने पर पिता ने कुल्हाड़ी से बेटी का काट डाला गला, पति छोड़ आया था मायके Ludhiana News

बेटी को औलाद न होने पर पिता ने कुल्हाड़ी से उसका गला काट दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित फरार हो गया।

By Sat PaulEdited By: Publish:Sun, 15 Dec 2019 10:28 AM (IST) Updated:Sun, 15 Dec 2019 03:53 PM (IST)
औलाद न होने पर पिता ने कुल्हाड़ी से बेटी का काट डाला गला, पति छोड़ आया था मायके  Ludhiana News
औलाद न होने पर पिता ने कुल्हाड़ी से बेटी का काट डाला गला, पति छोड़ आया था मायके Ludhiana News

लुधियाना, जेएनएन। बेटी को औलाद न होने पर पिता ने कुल्हाड़ी से उसका गला काट दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित फरार हो गया। थाना डिवीजन छह एसएचओ अमरजीत सिंह मौके पर पहुंचे तो देखा कि पीडि़ता की सांसें चल रही थीं। पुलिस ने सरकारी गाड़ी में युवती को अस्पताल पहुंचाया। युवती का सीएमसी में इलाज चल रहा है।पुलिस ने मामला दर्जकर कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़‍ित युवती के पति गुरदीप सिंह ने बताया कि लगभग डेढ़ साल पहले उसकी शादी रूपिंदर कौर के साथ हुई थी। शादी के बाद उसकी पत्नी गर्भवती नहीं हो पा रही है, जिसके चलते उसको डॉक्टरों को दिखाया गया। डॉक्टरों से परामर्श के बाद उसकी पत्नी का इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उसकी पत्नी ने मायके में जाने की इच्छा जताई तो उसका वह उसे मायके वालों के घर छोड़ अपने घर आ गया।

गुरदीप सिंह ने बताया कि गर्भवती न होने की बात उसकी पत्नी के मायके वालों को काफी परेशानी कर रही थी। उसकी पत्नी के पिता कुलवंत सिंह भी काफी परेशान रह रहे थे। शुक्रवार के दिन कुलवंत सिंह ने गुस्से में आकर उसकी पत्नी रू‍पिंदर कौर के गले पर हमला कर दिया। इस हमले में उसकी पत्नी रूपिंदर कौर गंभीर घायल हो गई रूपिंदर कौर को तुरंत इलाज के लिए सीएमसी में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस ने पीडि़ता के पति न्यू शिमलापुरी निवासी गुरदीप सिंह की शिकायत पर कोट मंगल सिंह निवासी कुलवंत सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपित कुलवंत सिंह को गिरफ्तार कर पूछताछ करने में जुटी हुई है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी