लुधियाना में बाप-बेटे ने व्यक्ति पर हमला कर किया घायल, आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज

लुधियाना के गांव सुनेत में बाप बेटे ने मिल कर व्यक्ति पर हमला कर दिया। मारपीट कर घायल करने के बाद आरोपित जान से मारने की धमकियां देते फरार हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 02:40 PM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 02:40 PM (IST)
लुधियाना में बाप-बेटे ने व्यक्ति पर हमला कर किया घायल, आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज
लुधियाना में बाप-बेटे ने व्यक्ति पर हमला कर उसे घायल कर दिया।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना के गांव सुनेत में बाप बेटे ने मिल कर उसी गांव में रहने वाले व्यक्ति पर हमला कर दिया। मारपीट कर घायल करने के बाद आरोपित जान से मारने की धमकियां देते फरार हो गए। अब थाना सराभा नगर पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है। एएसआई सुलखन सिंह ने बताया कि उनकी पहचान बिट्टू तथा उसके पिता निरंजन सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने गांव सुनेत निवासी रविंदर कौर की शिकायत पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 11 अक्टूबर को उसका बेटा कुलविंदर सिंह घर के पीछे वाली खिड़की पर फाइबर शीट लगा रहा था। उसी समय वहां आए आरोपित उस शीट को उखाड़ने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने उस पर हमला कर दिया। उनके शोर मचाने पर जमा हुए लाेगों की भीड़ को देख कर आरोपित फरार हो गए।

इनकम टैक्स की अपील यूनिट से लैपटाप चोरी

फिरोजपुर रोड स्थित ग्रैंड वाक माल में स्थित इनकम टैक्स की अपील यूनिट - 4 से लेपटाप चोरी हो गया। अब थाना सराभा नगर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू की है। एएसआई चनण सिंह ने बताया कि उक्त केस अपील यूनिट के इंस्पेक्टर हरकेश मीना की शिकायत पर दर्ज किया गया। अपने बयान में उसने बताया कि ग्रैंड वाक माल में स्थित इनकम टैक्स की अपील यूनिट-4 विगत 7 अक्टूबर दिन वीरवार को उस लेपटाप पर उनके वरिष्ठ अधिकारियों ने काम किया था। उसके बाद उस लेपटाप को उसी केबिन में छोड़ दिया गया था।

सोमवार 11 अक्टूबर को जब चेक किया गया तो वो लेपटाप वहां नहीं था। चनण सिंह ने कहा कि चोरी में किसी अंदर के ही आदमी का काम लग रहा है। दफ्तर के अंदर सीसीटीवी कैमरे नहीं है। बाहर लगे कैमरों की फुटेज में आने जाने वाले हरेक व्यक्ति के कंधे पर लेपटाप बैग लटका नजर आ रहा है। इस लिए यह पता लगाना मुश्किल हो रहा है कि चोरी किसने की है। बहरहाल, जल्दी ही चोर का पता लगा उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी