बारदाना की कमी से गुस्से में पंजाब के किसान, सरहिंद में जाम किया दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे

पंजाब आढ़ती एसोसिएशन के उपाध्यक्ष साधू राम भट्टमाजरा ने कहा कि छह दिनों से सरहिंद अनाज मंडी में मार्कफेड पनसप व पनग्रेन के पास बारदाना उपलब्ध नहीं है। इस कारण गेहूं की खरीद बुरी तरह प्रभावित हो गई है।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 05:04 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 05:04 PM (IST)
बारदाना की कमी से गुस्से में पंजाब के किसान, सरहिंद में जाम किया दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे
बारदाना की कमी के कारण सरहिंद में नेशनल हाईवे ब्लॉक करते हुए किसान। जागरण

सरहिंद (फतेहगढ़ साहिब), धरमिंदर सिंह। पंजाब में गेहूं की सरकारी खरीद 10 अप्रैल से शुरू हो गई है। जैसे जैसे दिन बीत रहे हैं मंडियों में हालात खराब होते जा रहे हैं। बारदाना की कमी के मुद्दे पर पंजाब सरकार बुरी तरह फंस गई है। रोजाना हो धरना प्रदर्शन मंडियों में प्रबंधों की पोल खोल रहे हैं। सोमवार को सरहिंद में पुलिस स्टेशन के पास आढ़तियों व किसानों ने बारदाने की कमी के विरोध में दिल्ली-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करके नारेबाजी की। उन्होंने जीटी रोड पर धरना लगाते हुए दोनों तरफ का ट्रैफिक रोक दिया।

पंजाब आढ़ती एसोसिएशन के उपाध्यक्ष साधू राम भट्टमाजरा ने कहा कि छह दिनों से सरहिंद अनाज मंडी में मार्कफेड, पनसप व पनग्रेन के पास बारदाना उपलब्ध नहीं है। इस कारण खरीद बुरी तरह प्रभावित हो गई है। हर आढ़ती के पास पांच से छह हजार बोरे बाकी हैं। फसल रखने को जगह नहीं बची है। जहां पर धरना प्रदर्शन होता है, वहां बारदाना भेज दिया जाता है। रविवार को खमाणों में धरना दिया गया तो सोमवार को संघोल की अनाज मंडी में बारदाना पहुंच गया। इसलिए मजबूरन उन्हें राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करना पड़ा। बारदाना न आने तक वे विरोध जारी रखेंगे।

सरहिंद में किसानों और आढ़तियों के धरना प्रदर्शन के कारण लगे जाम में फंसे वाहन।

त्रिलोक सिंह बाजवा ने कहा कि मंडियों में बुरा हाल है। पंजाब सरकार भी केंद्र से मिली हुई है। जानबूझकर आढ़तियों, किसानों व मजदूरों को परेशान किया जा रहा है। उधर, हाईवे जाम के बाद डीएसपी मनजीत सिंह व एसएचओ जीएस सिकंद आढ़तियों व किसानों को समझाने पहुंचे लेकिन प्रदर्शनकारी पहले मंडी में बारदाना भेजने की मांग पर अड़े रहे। 

रविवार को खमाणों में जाम किया गया था हाईवे

बारदाने की कमी को लेकर रविवार को खमाणों में लुधियाना-चंडीगढ़ हाईवे जाम किया गया था। आढ़तियों व किसानों ने करीब छह घंटे तक जाम लगाकर रखा था। उसके बाद कुछ मंडियों में रविवार शाम को और बाकी मंडियों में सोमवार सुबह तक बारदाना भेजा गया। दो दिन पहले सरहिंद अनाज मंडी में कलकत्ता से आए बारदाने के ट्रक को लेकर भी हंगामा हुआ था।

यह भी पढ़ें -  Punjab New Covid Guideline: अब नाइट कर्फ्यू रात 8 बजे से, संडे को मिनी लॉकडाउन

यह भी पढ़ें - लुधियाना में IELTS व कोचिंग संस्थान 30 अप्रैल तक बंद, आनलाइन जारी रहेगी पढ़ाई

chat bot
आपका साथी