लुधियाना फास्टनर इंडस्ट्री की डायरेक्टरी लांच, मुंबई प्रदर्शनी में नार्थ इंडिया के सदस्यों की होगी जानकारी

नार्थ इंडिया में फास्टनर उद्योग तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है। कई देशी-विदेशी कंपनियों से यह आर्डर प्राप्त कर रहा है। मुम्बई प्रर्दशनी में देश-विदेश से कारोबारी आते हैं। इसलिए प्रदर्शनी में उद्योग की जानकारी सांझा करने के लिए कंपनी ने अपनी डायरेक्टरी लांच की है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Wed, 24 Nov 2021 04:40 PM (IST) Updated:Wed, 24 Nov 2021 04:40 PM (IST)
लुधियाना फास्टनर इंडस्ट्री की डायरेक्टरी लांच, मुंबई प्रदर्शनी में नार्थ इंडिया के सदस्यों की होगी जानकारी
फास्टनर मैन्यूफेक्चरर एसोसिएशन कुछ समय बाद ही अपने 25 वर्ष पूरे करने जा रहा है। जागरण

जागरण संवाददाता, लुधियाना। फास्टनर मैन्यूफेक्चरर एसोसिएशन आफ इंडिया की एक डायरेक्टरी एसोसिएशन के प्रधान नरिंदर भमरा की ओर से बुधवार काे एसोसिएशन सदस्यों की मौजूदगी में लांच की गई। इसमें इंडिया हार्डवेयर प्रोफेशनल्स एवं फास्टनर मैन्यूफेक्चरर एसोसिएशन के सदस्यों को शामिल किया गया है। इसे 25 और 26 नवंबर को मुंबई में आयोजित होने वाली फास्टनर प्रदर्शनी में पंजाब सहित नार्थ इंडिया के फास्टनर की जानकारी सांझा करने के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है। इसकाे लेकर सदस्याें में उत्साह देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें-पटियाला में CM चन्नी के प्रोग्राम में दिल्ली हिंसा के आराेपित लक्खा सिधाना के पहुंचने से हड़कंप, हिरासत में लेने के बाद छाेड़ा

प्रदर्शनी में शामिल हाेंगे देश-विदेश के काराेबारी

एसोसिएशन के चेयरमैन एमपी जैन और प्रधान नरिंदर भमरा ने इसे लांच किया और इसकी महत्ता के बारे में विस्तार से बताया। नरिंदर भमरा ने बताया कि या में फास्टनर उद्योग नार्थ इंडिया में तेजी से विकास कर रहा है और देश-विदेश की कंपनियों से आर्डर प्राप्त कर रहा है। मुंबई में होने वाली प्रदर्शनी में सारे देश से ही नहीं बल्कि पूरे विश्व से कारोबारी आते है। ऐसे में नार्थ के उद्योगों की जानकारी सांझा करने के लिए डायरेक्टरी वितरित की जाएगी।

ये भी पढ़ेंः लुधियाना में कूड़े के डंप में गायों के कटे शव मिलने से हड़कंप, हिंदू संगठनों ने किया चंडीगढ़ रोड जाम

25 वर्ष पूरे हाेने पर आयाेजित हाेगा समाराेह

एसोसिएशन आने वाले कुछ समय समय 25 वर्ष पूरे करने जा रहा है। इस दौरान सिल्वर जुबली कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने इस डायरेक्टरी के लांच के लिए एनेक्स मीडिया के सुरिंदर सिंह बराड़ का धन्यवाद किया। इस दौरान मोहिंदर पाल जैन, नरिंदर भमरा, कुलदीप सिंह, जुगल किशोर, जसविंदर सिंह, सुरिंदर बराड़ ने भी विचार प्रकट किए।

ये भी पढ़ेंः पटियाला में CM चन्नी के प्रोग्राम में पहुंचा दिल्ली हिंसा का आराेपित लक्खा सिधाना गिरफ्तार, पूछताछ के बाद छाेड़ा

chat bot
आपका साथी