रेलवे स्टेशन जगराओं पर किसान आज करेंगे रेल का चक्का जाम

किसानों ने रेल का चक्का जाम करने की तैयारियां पूरी कर ली है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 06:33 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 06:33 PM (IST)
रेलवे स्टेशन जगराओं पर किसान आज करेंगे रेल का चक्का जाम
रेलवे स्टेशन जगराओं पर किसान आज करेंगे रेल का चक्का जाम

जागरण संवाददाता, जगराओं : किसानों ने रेल का चक्का जाम करने की तैयारियां पूरी कर ली है। रविवार को रेलवे स्टेशन पार्क पर किसान संघर्ष मोर्चे के धरने में भाकियू एकता डकौंदा के जिला सचिव इंद्रजीत सिंह धालीवाल व गुरप्रीत सिंह सिधवां ने कहा कि कारपोरेटों को अरबों रुपये के फायदे पहुंचाने के लिए भाजपा की मोदी सरकार 2024 तक पूरे देश को विदेशी साहूकारों के हाथ सौंप देगी। यह बड़े कारपोरेट घराने अंबानी अब हर शहर में सेवन इलेवन जैसे माल खोलकर पूरे देशभर में परचून व्यापार से जुड़े चार करोड़ लोगों का रोजगार खत्म कर देगी। यह कारपोरेट उस समय यह नहीं देखेंगे कि यह परचून कारोबारी भाजपाई है या कांग्रेसी। कारपोरेट का यह बुलडोजर हर छोटे कारोबारी की तबाही लेकर आया है। अधिक महंगाई ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। परन्तु इस केंद्रीय सरकार को लोगों से कोई सरोकार नही हे। लोक नेता कंवलजीत खन्ना ने कहा कि ऐसी स्थिति में लोग बागी होते है तो सरकार काले कानून लाती है। इसलिए आधे पंजाब को बीएसएफ अधीन कर केंद्रशासित राज्य बना दिया है। कश्मीर जैसे अब मोदी सरकार पंजाब में सीधा दखल देकर हर विरोधी आवाज को कुचलना तेज करेगी। धर्मसिंह सुजापुर ने समूह व्यापारियों, कारोबारियों, ट्रेड जत्थेबंदियों को रेल जाम में शामिल होने की अपील की। भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा ने नई अनाजमंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों व जमींदारों से संपर्क कायम किया। रेल जाम प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की।

chat bot
आपका साथी