समराला रेलवे स्टेशन पर किसानों ने दिया धरना

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को समराला में समूह किसान जत्थेबंदियों ने रेलवे स्टेशन पर सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक धरना दिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 08:17 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 08:17 PM (IST)
समराला रेलवे स्टेशन पर किसानों ने दिया धरना
समराला रेलवे स्टेशन पर किसानों ने दिया धरना

संस, समराला : संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को समराला में समूह किसान जत्थेबंदियों ने रेलवे स्टेशन पर सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक धरना दिया। भारतीय किसान यूनियन सिधुपुर के ब्लाक प्रधान का कहना था कि यह आंदोलन किसी एक किसान का नहीं है, यह चूल्हे पर पक रही रोटी, अपनी नस्लों व फसलों को बचाने का है। इससे हमारे बच्चों का आने वाला भविष्य उज्जवल होगा। आंदोलन जीतना बहुत आवश्यक है। भरतीय किसान यूनियन लक्खोवाल के पंजाब महासचिव परमिदर सिंह पालमाजरा ने कहा कि जब तक यह तीनों कृषि कानून वापस नहीं होते और लखीमपुर खीरी हत्याकांड में केंद्रीय मंत्री को मंत्रिमंडल से बर्खास्त और गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर हरदीप सिंह, अवतार सिंह, स्वर्णजीत सिंह, मलकीत सिंह मादपुर, गुरनाम सिंह रोहल, मनजीत सिंह ढींडसा, सुरेंद्र पाल सिंह समराला, हरदेव सिंहस सतवंत सिंह पाल माजरा व अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी