केंद्र सरकार से बेलगाम महंगाई को कम करने की मांग

रेलवे स्टेशन पार्क जगराओं में किसान संघर्ष मोर्चे में तेल डीजल सरसों के तेल रिफाइंड व आम वस्तुओं की कीमत में अंधाधुंध वृद्धि के खिलाफ संघर्ष किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 07:42 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 07:42 PM (IST)
केंद्र सरकार से बेलगाम महंगाई को कम करने की मांग
केंद्र सरकार से बेलगाम महंगाई को कम करने की मांग

जागरण संवाददाता, जगराओं : रेलवे स्टेशन पार्क जगराओं में किसान संघर्ष मोर्चे में तेल, डीजल, सरसों के तेल, रिफाइंड व आम वस्तुओं की कीमत में अंधाधुंध वृद्धि के खिलाफ संघर्ष किया। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा के पूर्व जिला प्रधान निर्मल सिंह भमाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने फरमान जारी किया है कि जो सूबा खेती सब्सिडियां खत्म करेगा, उसको अधिक से अधिक कर्ज दिया जाएगा। ये एक नई चाल है। यह फरमान वास्तव में कृषि कानून लागू करने का अमल है। उन्होंने बताया कि आज लुधियाना जिले में महिलाओं के अनेक जत्थे टिकरी बार्डर की ओर कूच किए है।

किसान नेता लाडी हठूर ने कहा कि दिल्ली धरने के 200 दिन पूरे होने पर इमरजेंसी जैसे फांसी हल्ले की वर्षगांठ पर संयुक्त किसान मोर्चे की ओर से पूरे देश में गवर्नरों के घरों के आगे धरने दिए जा रहे है। इस मौके पर धरनाकारियों ने मोदी सरकार से बेलगाम महंगाई को कम करने की मांग करते जोरदार नारेबाजी की। मौके पर धर्म सिंह सुजापुर, हरबंस सिंह बारदेके, बलदेव सिंह फौजी, जगजीत सिंह मलक, मदन सिंह उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी