किसान संगठन ने केंद्र सरकार का फूंका पुतला

आल इंडिया संयुक्त किसान सभा ने प्रदेश प्रधान हरचंद सिंह के नेतृत्व में ललहेड़ी रोड चौक पर कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ केंद्र सरकार का पुतला फूंका।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 06:50 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 06:50 PM (IST)
किसान संगठन ने केंद्र सरकार का फूंका पुतला
किसान संगठन ने केंद्र सरकार का फूंका पुतला

जागरण संवाददाता, खन्ना : आल इंडिया संयुक्त किसान सभा ने प्रदेश प्रधान हरचंद सिंह के नेतृत्व में ललहेड़ी रोड चौक पर कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ केंद्र सरकार का पुतला फूंका। किसानों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की और कृषि सुधार कानूनों व चार लेबर कोड बिलों की कापियां फूंकीं। आरएसपी के प्रदेश सचिव कामरेड करनैल सिंह इकोलाहा, सीपीआइ से कामरेड अमर सिंह भट्टियां, लोक इंसाफ पार्टी के सरबजीत सिंह कंग, सीपीआइ (एम) के बलबीर सिंह सुहानी, राज कुमार जैनीवाल और भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के वरिष्ठ उपप्रधान नेत्तर सिंह नागरा ने कहा कि कोविड 19 महामारी कारण पहले ही देश की जनता आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रही है। लाखों लोग रोजगार गंवा चुके हैं। कमर तोड़ती महंगाई ने देश की जनता का बुरा हाल कर दिया है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई को नकेल डालने में नाकाम साबित हुई है। इस मौके संदीप सिंह रुपालों, लवप्रीत सिंह इकोलाहा, लंकेश कुमार, प्रिसिपल रणबीर सिंह, मास्टर राजबीर सिंह लिबड़ा, नाजर सिंह ढिल्लों, कामरेड करम चंद, हरजीत सिंह, स्वर्ण सिंह सिहोड़ा, कमलजीत सिंह, शमशेर सिंह, मलकीत सिंह इकोलाहा, अवतार सिंह भट्टियां, बूटा सिंह करौदियां, हरजीत सिंह रंधावा, निक्का सिंह ढिल्लों, रमेश आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी