लुधियाना की मंडियों में गेहूं लेकर नहीं पहुंचे किसान, केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर जताया विरोध

लुधियाना में 207 दाना मंडी हैं आज से गेहूं खरीद होनी है। लेकिन अभी तक किसी मंडी में किसानों ने गेहूं नहीं लाया है जिससे गेहूं खरीद ठप पड़ा हुआ है। वहीं कुछ मंडियों में किसान गेहूं बिक्री में केंद्र की नीतियों को नहीं मानना चाहते हैं।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 12:58 PM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 12:58 PM (IST)
लुधियाना की मंडियों में गेहूं लेकर नहीं पहुंचे किसान, केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर जताया विरोध
लुधियाना में मंडियों में गेहूं लेकर नहीं पहुंचे किसान।

लुधियाना, जेएनएन। लुधियाना में 207 दाना मंडी हैं आज से गेहूं खरीद होनी है। लेकिन अभी तक किसी मंडी में किसानों ने गेहूं नहीं लाया है जिससे गेहूं खरीद ठप पड़ा हुआ है। वहीं कुछ मंडियों में किसान गेहूं बिक्री में केंद्र की नीतियों को नहीं मानना चाहते हैं और केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मत्तेवाड़ा दाना मंडी में  किसानों ने कहा कि वे लोग गेहूं अपने मर्जी से बेचने आएंगे और केंद्र की नीति को नहीं मानते हैं। इसी तरह गांव हावड़ा की दाना मंडी में कोई भी किसान गेहूं बेचने नहीं पहुंचे।

यह भी पढ़ें- लुधियानवियां दा शौक वखरा : 6.15 लाख रुपये में खरीदा 0001 वीआइपी नंबर, 13 लोगों ने लिया था बोली में हिस्सा

हावड़ा के किसानों ने केंद्रीय कृषि नीति के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार से मांग किया कि वे कृषि सुधार कानून को वापस ले और नए तरीके से किसानों को खेती करने के लिए बढ़ावा दें। किसान गुरशरण सिंह जस्सल, सुभाष मित्तल, सतीश, मनोज कुमार आदि ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है और जबरन उनके ऊपर कानून ठोकना चाहती है जो संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि जब तक केंद्र सरकार पारित कृषि नीति को रद नहीं करती तब तक किसान चैन से नहीं बैठेंगे और केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल कर रखेंगे।

यह भी पढ़ें- आखिर मंत्री आशु को क्यों आता है गुस्सा?, तरेरी आंखों वाली फोटो होती है सबसे ज्यादा वायरल

किसानों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि केंद्र सरकार पंजाब के किसानों के साथ भी दोहरी नीति अपना रहे हैं जो संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में एक समान नीति लागू हो और जो काले कानून थोपे जा रहे हैं उसे खत्म किया जाए। इस अवसर पर वरयाम सिंह बलकार सिंह जसवंत सिंह सुजान सिंह आदि मुख्य तौर पर उपस्थित रहे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी